![]()
फर्रुखाबाद में समाजवादी पार्टी ने अपना कुनबा बढ़ाने के लिए बुधवार को एक सदस्यता अभियान चलाया। आवास विकास स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में तीन दर्जन से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। ये लोग विभिन्न दलों को छोड़कर सपा में शामिल हुए। इस कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता राधेश्याम सविता ने किया। सदर विधानसभा प्रभारी पवन कठेरिया (प्रधान देवरामपुर) और अमित कठेरिया (प्रधान घारमपुर) के सामूहिक प्रयासों से यह सदस्यता अभियान सफल रहा। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने नए सदस्यों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश में पीडीए आंदोलन एक विकराल आंधी के रूप में आगे बढ़ रहा है और प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महासचिव को उनके कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे होने पर बधाई भी दी। पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत ने कहा कि बंगाल और उत्तर प्रदेश की राजनीति में जमीन-आसमान का फर्क है। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश की जनता सरकार की नीतियों से तंग आ चुकी है और आने वाले समय में 2024 से बेहतर परिणाम आएंगे, जिससे प्रचंड बहुमत से पीडीए सरकार बनेगी। जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने अपने संबोधन में कहा कि वह सिर्फ काम पर भरोसा करते हैं और उनका एकमात्र लक्ष्य समाजवादी आंदोलन को मजबूत करना है। इस मौके पर वरिष्ठ नेता डॉ. जेपी वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव, जिला प्रवक्ता राधेश्याम सविता, छात्रसभा प्रदेश उपाध्यक्ष राजपाल यादव, यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष इजहार खां, जिलाध्यक्ष सालोवा अनुराग यादव, विशाल राठौर, महानगर अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड शिवम पटेल, जिला महासचिव यूथ ब्रिगेड अर्चित शर्मा, अभय यदुवंशी आदि पदाधिकारियों ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान जिला सचिव विनीत परमार, राष्ट्रीय सचिव सयुस समरदीप सिंह (टीटू), जिला सचिव बीके गंगवार, प्रशांत राठौर, नगर अध्यक्ष नवाबगंज अश्वनी यादव, जिला उपाध्यक्ष अंशुल यादव, जिला महासचिव अल्पसंख्यक जुल्फिकार अब्बास जैदी, सभासद मुदस्सिर खां, सह मीडिया प्रभारी रवि यादव, राष्ट्रीय सचिव अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अमित कठेरिया, जिला उपाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड कुद्दूस खां, नगर अध्यक्ष राजीव कठेरिया, विनय यादव, नितिन शर्मा, दीपक गौतम, आफताब खां, महेंद्र कठेरिया, देवेंद्र श्रीवास्तव आदि अन्य सैकड़ों पदाधिकारी साथी मौजूद रहे।
Source link
सपा में 35 से ज्यादा लोग शामिल:फर्रुखाबाद में पार्टी कार्यालय पर कार्यक्रम, जिलाध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता