![]()
बिजनौर, 05 मई 2026: नोडल अधिकारी योगेश कुमार, आयुक्त एवं निबंधक, सहकारिता, उत्तर प्रदेश, ने बिजनौर भ्रमण के दूसरे दिन मंडी समिति किरतपुर, नजीबाबाद ब्लॉक के ग्राम जालबपुर गांवड़ी स्थित प्राथमिक विद्यालय और पंचायत भवन में हुए विकास एवं निर्माण कार्यों का भौतिक सत्यापन किया। इस निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वान्या सिंह, उप जिला मजिस्ट्रेट आशुतोष जैसवाल, ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह, उपायुक्त एनआरएलएम वीरेंद्र कुमार, जिला विकास अधिकारी रचना गुप्ता, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, ग्राम प्रधान नंदिनी राजपूत और खंड विकास अधिकारी नजीबाबाद सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान स्कूल में 62 छात्र-छात्राओं के सापेक्ष 07 अध्यापक पाए जाने पर उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि शासन द्वारा निर्धारित मानकों के सापेक्ष अध्यापकों की तैनाती करें और अतिरिक्त अध्यापकों को अन्य स्कूलों में जहां शिक्षकों की कमी है, समायोजित करना सुनिश्चित करें। नोडल अधिकारी ने मंडी समिति किरतपुर का निरीक्षण करते हुए फार्मर रजिस्ट्रेशन पंजिका और फर्द सत्यापन का अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिए कि शासन के निर्देशों के अनुरूप गेहूं खरीद का कार्य सुनिश्चित किया जाए और केंद्र पर आने वाले किसानों को हरसंभव सुविधा उपलब्ध कराई जाए। निरीक्षण के दौरान यह संज्ञान में आया कि वर्तमान तक केवल 1300 कुंतल गेहूं की खरीद हुई है, जो संतोषजनक नहीं है। उन्होंने केंद्र प्रभारी को निर्देश दिए कि वे क्षेत्र के किसानों से संपर्क कर लक्ष्य के सापेक्ष गेहूं क्रय करें और किसानों को उनके गेहूं मूल्य का भुगतान निर्धारित समय अवधि में पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि किसानों की सुविधा के लिए उपलब्ध मोबाइल वैनों के नंबरों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि किसान इसका लाभ उठा सकें। इसके बाद नोडल अधिकारी योगेश कुमार द्वारा ग्राम जालबपुर गुर्जर में हुए विकास एवं निर्माण कार्यों के सत्यापन से पूर्व इसी ग्राम में स्थित प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया गया। स्कूल में 62 छात्र-छात्राओं के सापेक्ष 07 अध्यापक पाए जाने पर उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि शासन द्वारा निर्धारित मानकों के सापेक्ष अध्यापकों की तैनाती करें और अतिरिक्त अध्यापकों को अन्य स्कूलों में जहां शिक्षकों की कमी है, समायोजित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने ग्राम जालबपुर गुर्जर में हुए विकास एवं निर्माण कार्यों के सत्यापन करते हुए खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि जो भी विकास एवं निर्माण कार्य ग्राम में कराए गए हैं उन पर कार्य की विवरण एवं आवश्यक जानकारी साइन बोर्ड पर अंकित कराएं। समीक्षा के दौरान गांव में 6 तालाब बिना प्रयोग के पाए जाने पर उन्होंने निर्देशित किया कि मत्स्य विभाग से संपर्क स्थापित कर उनमें मछली पालन का कार्य शुरू कराएं तथा इच्छुक व्यक्तियों को उनका आवंटन करें ताकि उनका रोजगार प्राप्त हो सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि गांव में रोजगार सृजन के अवसर उपलब्ध करते हुए ग्राम वासियों को गांव में ही स्वरोजगार प्राप्त हो सके। ग्राम वासियों द्वारा गांव में पेयजल मिशन योजना के अंतर्गत खोदी गई सड़कों की मरम्मत न कारने की शिकायत के सापेक्ष उन्होंने अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण को निर्देशित किया कि इसी माह मैं के अंत तक सभी सड़कों को पूर्ण मानक के अनुरूप मरम्मत करना सुनिश्चित करें यदि निरीक्षण के दौरान कोई भी सड़क बिना मरम्मत के पाई जाती है तो उनके विरुद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। गांव में घरों से कूड़ा कलेक्शन से प्राप्त होने वाले रिवेन्यू कि रहना करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि गांव में आय के स्रोतों का सजन करें और गांव के ही विकास में उसका प्रयोग करें। विकास के प्रति ग्राम प्रधान एवं ग्राम वासियों द्वारा जागरूकता की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इसी प्रकार ग्राम गांव के विकास में अपना योगदान उपलब्ध कराते रहें। निर्माण एवं विकास कार्यों के सत्यापन के दौरान ग्राम वासियों द्वारा पूर्ण संतुष्ट व्यक्त किया। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि गांव में शादी घर का निर्माण कराने के लिए जगह का चिन्हांकन कर अग्रिम कार्यवाही अमल में लाएं। उन्होंने ग्राम वासियों का आह्वान किया कि आय के स्रोतों के साथ-साथ अपने बच्चों को उच्च शिक्षा भी उपलब्ध कराएं जिस गांव का तेजी के साथ और अधिक विकास संभव हो सके।
Source link
नोडल अधिकारी ने बिजनौर में विकास कार्यों का निरीक्षण किया:मंडी समिति, प्राथमिक विद्यालय और पंचायत भवन का सत्यापन