![]()
जौनपुर के जफराबाद नगर पंचायत के दरीबा मोहल्ले में सोमवार को ग्रामीणों ने स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर बिजली विभाग से नाराज थे। दर्जनों ग्रामीण हाथों में तख्तियां लेकर सड़कों पर उतर आए और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। प्रदर्शनकारियों ने ‘स्मार्ट मीटर नहीं चाहिए’ जैसे नारे लगाए। मालती चौहान, पुष्पा देवी, मनभा देवी, सीमा और जानकी सहित कई ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उनके बिजली बिल मनमाने ढंग से अत्यधिक बढ़ गए हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति इन बढ़े हुए बिलों का भुगतान करने की अनुमति नहीं देती। उन्हें बिल जमा करने में मानसिक और आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उनका यह भी आरोप है कि बिलों में सुधार के लिए वे लगातार बिजली विभाग के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनकी शिकायतों पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल स्मार्ट मीटर हटाने की मांग की। इस दौरान ‘बिजली विभाग हाय-हाय’ और ‘स्मार्ट मीटर नहीं चाहिए’ के नारे भी लगाए गए।
Source link
जौनपुर में स्मार्ट मीटर के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन:बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर बिजली विभाग से नाराजगी