![]()
सहारनपुर में देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस की एक बदमाश से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस को भी काउंटर फायरिंग करनी पड़ी। जिसमें बदमाश के पैर पर गोली लग गई और वो घायल हो गया। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला देहात कोतवाली क्षेत्र का है। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि देर रात थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम देवला सरकड़ी खुमार मोड़ पर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। तभी एक बाइक सवार व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह वापस मुड़कर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा किया तो कुछ दूरी पर उसकी बाइक फिसलकर गिर गई। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस पर जानलेवा फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी और उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाश की पहचान शहजान पुत्र अहसान निवासी मोहम्मदपुर गाढ़ा, थाना जनकपुरी के रूप में हुई है। वह लूट के एक मामले में फरार चल रहा था। उसके खिलाफ जिले के कई थानों में गोकशी, लूट और आर्म्स एक्ट समेत लगभग एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस ने आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
Source link
सहारनपुर पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी अरेस्ट:चेकिंग के दौरान बदमाश ने कर दी फायरिंग, कई थानों में हैं मुकदमे दर्ज