Skip to content
Monday, August 3, 2026
  • Home
  • business
  • crime
  • india
  • politics
  • rashifal
  • sports
  • tech
  • uttar pradesh
  • Uttarakhand
  • videsh

chaupal khabar

Random posts
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Home
  • business
  • crime
  • india
  • politics
  • rashifal
  • sports
  • tech
  • uttar pradesh
  • Uttarakhand
  • videsh

chaupal khabar

Random posts
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Home
  • uttar pradesh
  • बैंककर्मियों के लैपटॉप से ट्रांजेक्शन करता था साइबर ठग, VIDEO:25 हजार के इनामी ठग मैनेजर करते थे शराब पार्टी, 5 खातों से 2.11 करोड़ फ्रीज
  • uttar pradesh

बैंककर्मियों के लैपटॉप से ट्रांजेक्शन करता था साइबर ठग, VIDEO:25 हजार के इनामी ठग मैनेजर करते थे शराब पार्टी, 5 खातों से 2.11 करोड़ फ्रीज

rrshuklaji@gmail.com3 months ago01 mins


बर्रा से फरार साइबर ठग राजबीर सिंह यादव बड़ा जालसाज निकला। वह बैंककर्मियों के लैपटॉप से खुद ही खाते खोलता था और साइबर ठगी की रकम का ट्रांजेक्शन करता था। इसका खुलासा पुलिस की जांच में हुआ। पुलिस के हाथ अब दो वीडियो लगे हैं। वीडियो एक फ्लैट का बताया जा रहा है, इसमें यूनिटी स्मॉल बैंक फाइनेंस स्वरूप नगर के रिलेशनशिप मैनेजर कल्याणपुर निवासी आशीष कुमार शराब पीते दिख रहा है, जबकि बगल में बैठा बर्रा का राजबीर सिंह यादव उसके लैपटॉप से ट्रांजेक्शन कर रहा है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो एक्सिस बैंक कन्नौज के ऑपरेशनल हेड बहराइच जरबल रोड निवासी धर्मेंद्र सिंह बना रहा है। बर्रा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रवीन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि एक दूसरा वीडियो डांस बार का है, जिसमें बैंककर्मी और ठग डांस करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो कहां के हैं, इनकी जांच की जा रही है। इसके साथ ही राजबीर पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। पहले देखिए ठग के साथ बैंक मैनेजर की दो तस्वीरें… राजबीर के 5 खातों में मिले 2.11 करोड़ राजबीर का अपना गैंग है। जांच में इनसे जुड़े 25 मोबाइल नंबर सामने आए हैं जिनका प्रयोग साइबर ठगी में हुआ है। इन नंबरों को ब्लॉक करा दिया गया है ताकि दूसरा नंबर जारी न कराया जा सके। 100 सिम अभी जांच के दायरे में हैं। उन्हें भी ब्लाक कराया जाएगा। पुलिस ने स्वरूप नगर स्थित सीएसबी बैंक की जांच की तो राजबीर के पांच खातों में 2,11,97,306 रुपया मिला है। राजबीर के परिजनों और रिश्तेदारों के नाम पर पुलिस को कुल 13 खाते सीएसबी बैंक में मिले हैं। सभी खातों को फ्रीज करा दिया गया है। इन लोगों को पुलिस ने भेजा था जेल बर्रा पुलिस ने सीएसबी बैंक स्वरूप नगर के ब्रांच मैनेजर गुजैनी निवासी अमित कुमार, यूनिटी स्मॉल बैंक फाइनेंस स्वरूप नगर के रिलेशनशिप मैनेजर कल्याणपुर निवासी आशीष कुमार, एक्सिस बैंक कन्नौज के ऑपरेशनल हेड बहराइच जरबल रोड निवासी धर्मेंद्र सिंह, एक्सिस बैंक कन्नौज के डिप्टी मैनेजर रसूलाबाद निवासी अमित सिंह, ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी में डिलीवरी ब्वाय गुजैनी निवासी सोनू शर्मा व ड्राईवर सतीश पांडेय और गोविंद नगर के टैटू मास्टर साहिल विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेजा था। मामले में जांच करने पुलिस सीएसबी बैंक पहुंची, यहां जांच पड़ताल की गई तो पुलिस राजबीर के खाते मिल गए। बर्रा थाना प्रभारी रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि राजबीर शुरुआत में फिनो बैंक में काम करता था। इसके चलते वह बैंक के कामकाज से पूरी तरह वाकिफ था। इसी के चलते वह बैंक कर्मियों के लैपटॉप से खुद ही खाते खोल लेता था और रुपयों का भी ट्रांजेक्शन करता था। जेल भेजे गए बैंककर्मी आशीष कुमार के मोबाइल से इसके वीडियो पुलिस को मिले हैं। जिसके बाद उसका पुलिस कस्टडी रिमांड लेकर पूछताछ की जाएगी। बर्रा थाना प्रभारी ने बताया कि सोमवार को पुलिस ने सीएसबी बैंक स्परूप नगर में मैनेजर, डिप्टी मैनेजर, पीओ व अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की गई। जांच में पता चला कि आरोपी राजबीर फर्जी दस्तावेजों से परिजनों और रिश्तेदारों के नाम पर खाते खोले। बैंक कर्मियों की मिलीभगत से फर्जी केवाईसी भी कराई। इसके बाद फर्मों के नाम पर खोले गए खातों का संचालन साइबर ठगी की रकम मंगाने के लिए किया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि सभी 13 बैंक खातों की जांच की गई तो 40 करोड़ रुपये से अधिक के संदिग्ध ट्रांजेक्शन मिले हैं। पांच खातों में 2.11 करोड़ रुपये फ्रीज कराया गया है। डाटा का परीक्षण किया जा रहा इंस्पेक्टर ने बताया कि खातों से लिंक 25 मोबाइल नंबर, विभिन्न डिजिटल डिवाइस, आईपी लॉगिन, केवाईसी डेटा, सीडीआर व टॉवर लोकेशन, बैंकिंग ट्रेल एवं ट्रांजेक्शन मेटा डाटा का परीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मनी ट्रेल, बेनिफिशियरी मैपिंग एवं डिजिटल सर्विलांस के माध्यम से आरोपियों, लाभार्थियों और उनके आर्थिक नेटवर्क की पहचान की जा रही है। इन बैंको के नाम आए थे सामने पुलिस कमिश्नर ने बताया कि साइबर ठगी में यूपी ग्रामीण बैंक, जम्मू एंड कश्मीर बैंक, सीएसबी बैंक, यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक, एक्सिस बैंक, महाराष्ट्र ग्रामीण बैंक, यूको बैंक और सिटी यूनियन बैंक में खातों की जानकारी हुई। पकड़े गए आरोपियों के पास 24 फर्जी जीएसटी फर्म, 16 म्यूल अकाउंट, 22 फर्जी सिम कार्ड और 9 मोबाइल मिले हैं।

Source link

Tagged: 2.11 Crore Freeze Bank Account Scam Bank Manager Cyber Fraud Kanpur Bank Fraud Laptop Transaction Liquor Party Rajbir Singh Yadav

Post navigation

Previous: Khabar Hatke- UP Twins Marry One Girl
Next: west bengal tamil nadu keralam assam puducherry election results

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

संभल में छात्रा से छेड़छाड़, पिता-पुत्र पर FIR:पिता के समझौते से आहत छात्रा ने सुसाइड की कोशिश की, हॉस्पिटल में भर्ती

rrshuklaji@gmail.com14 minutes ago 0

उन्नाव SSP ने CM योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की:कानून व्यवस्था और कांवड़ यात्रा पर चर्चा की, मुख्यमंत्री ने सराहना की

rrshuklaji@gmail.com30 minutes ago 0

527 स्कूल बस चालक मिशन भरोसा में फेल:लखनऊ हाईकोर्ट ने महिला ड्राइवरों की नियुक्ति पर विचार का सुझाव दिया, सुरक्षा पर चिंता

rrshuklaji@gmail.com45 minutes ago 0

डीजी पीएसी ने निर्माणाधीन वाहिनी का निरीक्षण किया:शामली के ऊंचा गांव में गुणवत्ता-समयबद्धता पर दिया जोर

rrshuklaji@gmail.com1 hour ago 0

Trending News

uttar pradesh
संभल में छात्रा से छेड़छाड़, पिता-पुत्र पर FIR:पिता के समझौते से आहत छात्रा ने सुसाइड की कोशिश की, हॉस्पिटल में भर्ती

Recent Posts

  • संभल में छात्रा से छेड़छाड़, पिता-पुत्र पर FIR:पिता के समझौते से आहत छात्रा ने सुसाइड की कोशिश की, हॉस्पिटल में भर्ती
  • India Hikes Windfall Tax on Petrol Diesel and ATF Exports
  • उन्नाव SSP ने CM योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की:कानून व्यवस्था और कांवड़ यात्रा पर चर्चा की, मुख्यमंत्री ने सराहना की
  • Nishikant Dubey Demands Meta Apology Over PM Modi Video Controversy
  • Nishikant Dubey Demands Meta Apology Over PM Modi Video Controversy

Archives

  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.