Barabanki Weather Change | Black Clouds, Hailstorm Raise Wedding Worries

सरफराज वारसी | बाराबंकी2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बाराबंकी में सोमवार सुबह अचानक मौसम बदल गया। सुबह करीब 9 बजे आसमान में काले बादल छा गए, जिससे दिन में ही रात जैसा नजारा दिखने लगा। इसके बाद तेज आंधी के साथ हल्की बारिश शुरू हुई और कुछ देर बाद ओले भी गिरने लगे। सड़कों पर चल रहे लोगों को दिन में ही अपने वाहनों की लाइट जलानी पड़ी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ ही मिनटों में मौसम में पूरी तरह बदलाव आ गया। तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चली, जिसके बाद बूंदाबांदी हुई। बीच-बीच में ओले गिरने से लोग हैरान रह गए। अचानक छाए अंधियारे के कारण बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम हो गई।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से मौसम का मिजाज ऐसा ही बना हुआ है, जिसमें कभी तेज धूप तो कभी आंधी-पानी देखने को मिल रहा है। सोमवार को हुए इस अचानक बदलाव ने लोगों को चौंका दिया। हालांकि, भीषण गर्मी के बीच इस मौसम ने राहत प्रदान की है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

एक ओर जहां इस मौसम से लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर शादी-विवाह के सीजन में यह बदलता मौसम चिंता का कारण बन रहा है। कई स्थानों पर आंधी-पानी के कारण शादी के पंडाल प्रभावित हुए, जिससे व्यवस्थाएं संभालने में कठिनाई हुई।

मौसम के इस बदले रुख ने एक तरफ राहत दी है, तो दूसरी तरफ लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता भी बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक-दो दिनों तक ऐसे ही मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *