MMMUT Gorakhpur PG Admission Portal Open Till June 4

गणेश पाण्डेय । गोरखपुर17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गोरखपुर के मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए परास्नातक (PG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया 4 मई 2026 से शुरू होने जा रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसकी आधिकारिक जानकारी जारी की है।

पीजी प्रवेश समन्वयक प्रो जीउत सिंह ने बताया कि इस वर्ष विभिन्न कोर्सों में कुल मिलाकर बड़ी संख्या में सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। इनमें 13 एमटेक पाठ्यक्रमों की 246 सीटें शामिल हैं। इसके अलावा एमएससी (भौतिकी, रसायन और गणित) में प्रत्येक विषय में 30-30 सीटें उपलब्ध हैं।

अन्य कोर्सों की बात करें तो एमसीए और एमबीए में 75-75 सीटों पर प्रवेश होगा। वहीं, इस साल दो नए कोर्स भी शुरू किए जा रहे हैं—एम फार्म (फार्मास्यूटिक्स) और एम फार्म (फार्मास्युटिकल केमिस्ट्री), जिनमें 15-15 सीटें तय की गई हैं।

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक छात्र 4 मई से आवेदन कर सकते हैं और आवेदन की अंतिम तिथि 4 जून 2026 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी प्रवेश से जुड़ी पूरी जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.mmmut.ac.in पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।

छात्रों को सलाह दी गई है कि वे समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें और सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें, ताकि अंतिम समय में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.