डीएम को 17 बार फोन कर बोला- साहब ठीक हो:युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा, आरोपी ने कहा- मैंने मजे-मजे में फोन किया था


संभल डीएम को 17 बार फोन करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसके बाद शांतिभंग में चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। युवक मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। मामला जनपद हयातनगर थाना क्षेत्र का है। उपनगरी सरायतरीन के मोहल्ला नवाबखेल कच्चा बाजार के रहने वाले एजाज का बेटा अराफात को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, आरोप है कि उसने कल 2 मई को पूरे दिन में डीएम को 17 बार फोन किया और तरह-तरह की बातें करके परेशान करता रहा।
पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद जिला संयुक्त चिकित्सालय में मेडिकल कराया, इसके बाद उसे सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश किया गया, जहां पुलिस की शांतिभंग की रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने 14 दिन के लिए जेल भेज दिया। डीएम को फोन कर बोला- डीएम साहब ठीक हो
अराफात ने कहा कि मैंने तो बस डीएम साहब को कॉल किया था, इतना ही तो कहा कि ‘डीएम साहब ठीक हो। पर पता नहीं वो किस बात पे नाराज हो गए और मुझे जेल भिजवा रहे हैं। मुझे क्या पता था कि हाल-चाल पूछने की इतनी बड़ी सजा मिलेगी। ​वो मुझे पागल खाने भी भेज रहें हैं, पहले भी एक बार भेज चुके हैं। आरोपी बोला- मैंने तो मजे-मजे में फोन किया
मैं तो बस मजे-मजे में कॉल कर लिया था, उन्होंने मेरी एक न सुनी। मैंने उनसे ये भी पूछा था कि ‘आप मुझे कोई सजा तो नहीं दोगे?’ उन्होंने तो कह दिया था कि ‘नहीं देंगे’ पर अब देखो, पुलिस मुझे पकड़ के ले जा रही है, जेल भेज रहें है। जियाउर्रहमान बर्क के कार्यक्रम में पढ़ी थी शायरी
2 मई को संभल के थाना नखासा क्षेत्र में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ था जिसके मुख्य अतिथि संभल के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क थे, काफी लोग उसे कार्यक्रम में मंच पर संसद के साथ मौजूद थे। इस दौरान अराफात ने शायरी पढ़ी थी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *