2026 Plan, 2027 Victory Discussion

शशि कांत तिवारी | गाजीपुर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गाजीपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जिला वर्ग प्रशिक्षण 2026 की कार्ययोजना को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को जिला कार्यालय पर संपन्न हुई। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी प्रशिक्षण कार्यशालाओं की रूपरेखा तय करना और कार्यकर्ताओं को संगठित व अनुशासित बनाना था।

मुख्य अतिथि कौशलेंद्र सिंह पटेल ने प्रशिक्षण को पार्टी की सतत प्रक्रिया बताया। उन्होंने 2027 में विचारधारा की विजय के लिए कार्यकर्ताओं से पूर्ण समर्पण और अनुशासन के साथ भागीदारी का आह्वान किया। जिला प्रभारी डॉ. राकेश त्रिवेदी ने कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण को उत्सव के रूप में लेने और शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने प्रशिक्षण व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए अलग-अलग टोलियों का गठन किया और उन्हें जिम्मेदारियां सौंपीं। इस दौरान पार्टी के दिवंगत नेताओं को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि भी दी गई।

कार्यक्रम की शुरुआत महापुरुषों को पुष्पांजलि और वंदे मातरम् के साथ हुई, जबकि समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। बैठक में राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत, एमएलसी विशाल सिंह चंचल सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त, प्रशिक्षण संचालन समिति की एक अलग बैठक में विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई, जिसमें आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रमों के क्रियान्वयन पर चर्चा हुई।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *