आशीष | बागपत2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

बागपत के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह घटना मितली-डोला के जंगल में शराब पार्टी के बाद हुई। मृतक की पहचान डोला निवासी सोनू कश्यप पुत्र वीर सिंह के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, सोनू को उसके साथियों ने ईंटों से पीट-पीटकर मार डाला। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग रात में सोनू को घर से बुलाकर ले गए थे, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई।
सोनू कश्यप डोला गांव में स्ट्रीट फूड का काम करता था। उसके परिवार में पत्नी, दो बेटे और दो बेटियां हैं। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है और वे जल्द खुलासे की मांग कर रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस अधिकारी आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रहे हैं। थाना प्रभारी मनोज चल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की प्रत्येक बिंदु पर गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
