कुछ लोग डरते हैं, मैं बोल देता हूं:पत्नी का पैर छूने वाले बयान पर बोले रविकिशन


गोरखपुर के सांसद रविकिशन लोक सभा में दिए गए अपने उस बयान पर कायम हैं, जिसमें उन्होंने पत्नी का पैर छूने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि यह सब लोग करते हैं लेकिन वे कहने से डरते हैं। मैंने यह बात कह दी। यह सबको करना चाहिए। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर पत्रकारवार्ता के बाद रविकिशन ने दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए अपने बयान के बारे में बताया। सदन में उनके बयान पर हो रही चर्चा को लेकर उन्होंने कहा कि सब करते हैं लेकिन मैं बोल देता हूं। लोग बोलते नहीं हैं। बस यही अंतर है। उन्होंने कहा कि करते सब हैं, सेवा सब करते हैं। जो नहीं करते हैं, उन्हें सोचना चाहिए कि नारी ही मां है, बेटी है, वही पत्नी है। करना चाहिए क्यों नहीं करेंगे। मेरे सुख-दुख की साथी है मेरी पत्नी सांसद ने कहा कि मेरी पत्नी मेरे सुख दुख की साथी है। जबसे मेरे पास एक रुपया नहीं था, तब से वह महिला मेरा हाथ नहीं छोड़ी है। आज हम उसका सम्मान करते हैं। हम मंदिर (लोकसभा) में बोले हैं। उसमें डर क्या है, शर्म क्या है? कुछ लोग करते हैं छिपकर, बोलते नहीं हैं, हम बोल देते हैं। जानिए रविकिशन ने लोकसभा में क्या कहा था नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर लोकसभा में चर्चा के दौरान रविकिशन ने कहा था कि मैं नारी का बहुत सम्मान करता हूं। अपनी पत्नी का पैर छूता हूं। जागते समय वह पैर नहीं छूने देती इसलिए जब वह गहरी नींद में सोती हैं तो उनका पैर छू लेता हूं। उनके इस बात पर सदन में खूब ठहाके लगे थे। उस समय भी उन्होंने कहा था कि यह सब करते हैं लेकिन कोई बोलता नहीं है। बंगाल चुनाव में किया जीत का दावा रविकिशन ने पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर भी बात रखी। उन्होंने कहा कि वहां अत्याचार और तुष्टिकरण के खिलाफ लोगों ने वोट दिया है। 4 मई को जब जनगणना होगी तो सब साफ हो जाएगा। पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। ममता बनर्जी के स्ट्रांग रूम में जाने और टीएमसी द्वारा धरना देने पर उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ ईवीएम में वोट दर्ज हो चुका है। कुछ भी कर लें बदलेगा नहीं। मुझे छोटे बम से डराने आए थे, नहीं जानते मैं गोरखपुर का सांसद हूं रविकिशन ने पश्चिम बंगाल में उस घटना का जिक्र भी किया, जब उनके रोड शो के दौरान टीएमसी कार्यकर्ता घुस गए थे। उन्होंने कहा कि मुझे छोटे बम से डराना चाहते थे। ये नहीं जानते थे कि मैं डरने वाला नहीं। उन्हें नहीं पता कि मैं कहां से आता हूं। मैं गोरखपुर का सांसद हूं और वो मुझे डराने आए थे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *