![]()
गोरखपुर के रामगढ़ताल क्षेत्र के मंझरिया बड़गो गांव में कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर 28 अप्रैल की रात दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। इस घटना में घायल दो सगे भाइयों में से एक की गुरुवार की रात तो दूसरे भाई की शुक्रवार सुबह मौत हो गई। जिसके बाद कोहराम मच गया। मौत के बाद प्राइवेट हॉस्पिटल में परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने इलाज में लापरवाही और किडनी निकालने का भी आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची गुलरिहा पुलिस ने हालात को नियंत्रित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं जांच में किडनी निकालने का आरोपी भी गलत पाया गया। दोनों भाइयों को मारपीट में आई थी गंभीर चोट
रामगढ़ताल के मंझरिया बड़गो निवासी अक्षयवर निषाद (45) और उनके भाई पप्पू निषाद (40) का 28 अप्रैल की सुबह पड़ोसियों से कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर मारपीट हुई, जिसमें दोनों भाइयों के सिर पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद दोनों को पहले सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। हालांकि परिजन उन्हें वहां न ले जाकर एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराए। परिजनों के अनुसार, इलाज के दौरान पप्पू निषाद की सुबह मौत हो गई। आरोप है कि देर रात अक्षयवर निषाद की हालत गंभीर बताकर उन्हें मेडिकल कॉलेज भेजने की तैयारी की गई, जबकि उनकी मौत पहले ही हो चुकी थी। परिजनों का कहना है कि हॉस्पिटल स्टाफ एंबुलेंस में मरीज को छोड़कर मौके से चला गया। सिर में चोट होने के बावजूद पेट का ऑपरेशन किए जाने पर भी परिजनों ने सवाल उठाए और किडनी निकालने का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में देर रात तक हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह से मामला शांत कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। उधर, मौत के बाद गांव से लेकर मेडिकल कालेज तक तनाव की स्थिति बनी रही। मोर्चरी पर किया हंगामा-फोरलेन पर भी लगाया जाम रामगढ़ताल के मंझरिया बड़गो में बवाल में घायल सगे भाइयों की इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों का गुस्सा शुक्रवार की शाम को पोस्टमार्टम हाउस पर भी फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों ने वहां भी हंगामा किया और गोरखपुर-महराजगंज रोड जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे सीओ और एसडीएम ने परिजनों को शांत कराया। परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए कार्रवाई और मुआवजे की मांग की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा दिया तो परिजनों ने शाम करीब 3:45 बजे गोरखपुर-महराजगंज फोरलेन जाम कर दिया। समझाने के बाद जाम खुला, लेकिन 15 मिनट बाद फिर से सड़क जाम कर दिया। इस दौरान पुलिस द्वारा वीडियो बनाने से रोकने पर परिजन और भड़क गए और करीब एक घंटे तक पोस्टमार्टम प्रक्रिया भी बाधित रही। बाद में अधिकारियों के समझाने पर दो डॉक्टरों के पैनल और वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया गया। सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह, एसडीएम ज्ञान प्रताप सिंह ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर परिजनों को समझा कर शांत कराया। चार बच्चों के पिता थे अक्षयवर थे
महंगू के बेटों अक्षयवर और पप्पू की मौत हुई है। अक्षयवर चार बच्चों के पिता है। उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं, जबकि पप्पू की तीन छोटी बेटियां हैं। परिवार ने मांगी 50 लाख की आर्थिक सहायता
परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, बच्चों की निशुल्क शिक्षा, आवास के लिए 50 डिसमिल जमीन, बेटियों के विवाह के लिए आर्थिक सहयोग, परिवार की सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस तथा आरोपियों के घर पर कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम सदर ज्ञान प्रताप सिंह के आश्वासन के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Source link
गोरखपुर में मारपीट में घायल दो भाइयों की मौत:हॉस्पिटल में हंगामा, परिवार ने शव रखकर सड़क जाम किया