![]()
कानपुर में बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर शुक्रवार को शहर में श्रद्धा और उत्साह का संगम देखने को मिला। इंदिरा नगर स्थित गौतम बुद्ध पार्क में भगवान गौतम बुद्ध की जयंती धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में क्षेत्रीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की इस अवसर पर कल्याणपुर विधायक नीलिमा कटियार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर भी पुष्प चढ़ाकर उन्हें नमन किया। बुद्ध के आदर्श आज भी प्रासंगिक: नीलिमा कटियार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक नीलिमा कटियार ने कहा कि भगवान गौतम बुद्ध ने पूरे विश्व को शांति, करुणा, अहिंसा और मानवता का संदेश दिया। उनके विचार आज के युग में भी समाज को सही दिशा देने का काम कर रहे हैं। उन्होंने आमजन से बुद्ध के आदर्शों को जीवन में अपनाने और समाज में आपसी भाईचारा व सौहार्द बनाए रखने की अपील की। वक्ताओं ने बुद्ध की शिक्षाओं पर डाला प्रकाश कार्यक्रम में मौजूद अन्य वक्ताओं ने भी भगवान बुद्ध के जीवन दर्शन और उनकी शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि भगवान बुद्ध का जीवन पूरी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है। आज के दौर में उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना बेहद जरूरी है, ताकि समाज में समरसता और शांति का माहौल कायम रह सके। इनकी रही मौजूदगी इस दौरान शिवम दीक्षित, मोहन सिंह, संजय बाथम, आलोक गुप्ता, धर्मपाल, दीपक सिंह समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने मिलकर शांति, एकता और सामाजिक समरसता बनाए रखने का संकल्प लिया। पूरे पार्क परिसर में “बुद्धं शरणं गच्छामि” के जयकारे गूंजते रहे।
Source link
कानपुर में बुद्ध जयंती पर श्रद्धा का सैलाब:विधायक नीलिमा कटियार ने भगवान बुद्ध को नमन किया