weather up rajasthan maharashtra heatwave UP bihar north east rain himachal jammu Kashmir snowfall

  • Hindi News
  • National
  • Weather Up Rajasthan Maharashtra Heatwave UP Bihar North East Rain Himachal Jammu Kashmir Snowfall

भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भीषण गर्मी झेल चुके देश के बड़े हिस्से में शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ बारिश से कुछ राहत मिली। उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 9 राज्यों में आंधी-बारिश और ओले गिरे। इससे तापमान में 3-5°C तक की गिरावट हुई।

बिहार के 10 जिलों में शुक्रवार को तेज बारिश हुई। बारिश के बाद गोपालगंज के सदर हॉस्पिटल में पानी भर गया। बेगूसराय में ओले भी गिरे। यूपी के 8 जिलों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने 62 जिलों में आंधी, बिजली गिरने की आशंका जताई है। मध्य प्रदेश के जबलपुर और दमोह में हल्की बारिश दर्ज की गई।

शुक्रवार को राजस्थान का बाड़मेर देश में सबसे गर्म जगह रही। यहां तापमान 44.6°C और बीकानेर में 44.2°C रहा। जोधपुर IIT में पानी खत्म होने के कारण स्टूडेंट के लिए पानी के टैंकर्स की व्यवस्था की गई। वहीं महाराष्ट्र के वर्धा और चंद्रपुर में पारा 44°C रहा।

दिल्ली में तेज गर्मी को देखते हुए सरकार ने जलदूत अभियान के तहत शहर के 23 बड़े बस टर्मिनलों और करीब 3 हजार डीटीसी बसों में यात्रियों के लिए मुफ्त पीने के पानी की व्यवस्था की गई है।

मई में सामान्य से ज्यादा बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने मई में देश में सामान्य से बारिश होने और कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने का अनुमान जताया है। साथ ही अलग-अलग इलाकों में टेम्परेचर मिला-जुला रहेगा। वहीं गुजरात और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में हीटवेव की स्थिति सामान्य से ज्यादा रहने की आशंका है।

असम, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल के कुछ अलग-अलग स्थानों पर (7-20 cm) बारिश दर्ज की गई है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और तेलंगाना के कई इलाकों में ओलावृष्टि हुई है।

बिहार, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, मिजोरम, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, ओडिशा, असम, अरुणाचल प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की अलग-अलग जगहों पर आंधी-तूफान आया।

अगले 2 दिन के मौसम का हाल

3 मई:

  • पाकिस्तान से सटे राजस्थान में लू चलेगी। साथ ही आंधी बारिश का भी अलर्ट है।
  • मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, झारखंड, बंगाल, दक्षिण कर्नाटक में आंधी बारिश का यलो अलर्ट है।
  • सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल, नगालैंड, मणिपुर मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु और केरलम में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है।

4 मई:

  • जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, हिमाचल, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और केरलम में बारिश होगी।
  • बंगाल, असम, मेघालय और सिक्किम में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
  • पश्चिमी राजस्थान में लू का अलर्ट है। वहीं तमिलनाडु पुडुचेरी में उमस भरा मौसम रहेगा।

देशभर के मौसम से जुड़ी 4 तस्वीरें…

राजस्थान के बीकानेर में पारा 44.2°C होने के बाद बच्चे को धूप से बचाता एक शख्स।

राजस्थान के बीकानेर में पारा 44.2°C होने के बाद बच्चे को धूप से बचाता एक शख्स।

दिल्ली में धूप से बचने के लिए छाता लगाए हुए हैं।

दिल्ली में धूप से बचने के लिए छाता लगाए हुए हैं।

बिहार के गोपालगंज में बारिश के बाद अस्पताल में पानी भर गया।

बिहार के गोपालगंज में बारिश के बाद अस्पताल में पानी भर गया।

कर्नाटक के चिकमगलूर में बारिश के बीच बैल ले जाता किसान।

कर्नाटक के चिकमगलूर में बारिश के बीच बैल ले जाता किसान।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.