![]()
कासगंज पुलिस ने चोरी के एक मामले में वांछित अभियुक्त हिमांशु वर्मा को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर चोरी के जेवरात बरामद किए गए। इसी मामले में पहले से जेल में बंद एक अन्य अभियुक्त रौनक शर्मा उर्फ गुल्लू को पुलिस रिमांड पर लाकर उसकी निशानदेही पर अतिरिक्त जेवरात और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। पुलिस अधीक्षक कासगंज ओ.पी. सिंह के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कोतवाली कासगंज पुलिस ने थाना कासगंज के वांछित अभियुक्त हिमांशु वर्मा पुत्र भूदेव सिंह, निवासी दुर्गा कॉलोनी, कासगंज को गिरफ्तार किया। इस मामले में पूर्व में जेल भेजे गए अभियुक्त रौनक शर्मा उर्फ गुल्लू पुत्र नीरज शर्मा, निवासी दुर्गा कॉलोनी, कासगंज को माननीय न्यायालय से 30 अप्रैल 2026 को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया गया। उसे 1 मई 2026 को जिला कारागार से लाया गया। रिमांड के दौरान उसकी निशानदेही पर चोरी का अतिरिक्त सामान और एक यामाहा मोटरसाइकिल बरामद की गई। चोरी का ये सामान बरामद अभियुक्त हिमांशु वर्मा से 1 तगड़ी (सफेद धातु), 2 कड़े, 9 बिछुए, 1 अंगूठी और 2 झुमकी बरामद की गई हैं। वहीं, अभियुक्त रौनक शर्मा से (रिमांड के दौरान) 3 पैरों के छल्ले, 2 खड़ुआ, 3 पायल, 8 बिछुए, 1 ओम मय लाल डोरी और 1 यामाहा मोटरसाइकिल बरामद की गई।
Source link
कासगंज में चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार:एक से जेवर, दूसरे को रिमांड पर लेकर पूछताछ में जेवर और बाइक बरामद