![]()
रायबरेली के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के तौधकपुर गांव के पास दुकान बंद करके कपड़ा व्यापारी अपने घर जा रहा था। तभी कार सवार लोगों ने रास्ते में रोक कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान कपड़ा व्यापारी को गंभीर चोटे शरीर में आई है। आसपास के लोगों ने तुरंत परिवारजनों को सूचना दी। पास में रखे करीब ₹15000 लूटकर फरार हो गए। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिवारजनों ने घायल वेद प्रकाश को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टर के द्वारा युवक का प्राथमिक उपचार किया गया। हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया सूचना पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। आसपास लगे चौराहा पर सीसीटीवी के द्वारा कार सवार लोगों की तलाश में पुलिस जुट गई है। शेष कार्यवाही पुलिस द्वारा चल रही है। वही लालगंज सीएससी में तैनात डॉक्टर गौरव पांडे ने बताया कि पुलिस और परिवार जनों के द्वारा वेद प्रकाश नाम के व्यक्ति को अस्पताल लाया गया था। जहां पर उसका प्राथमिक उपचार किया गया। हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है और जांच जारी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर कार सवार लोगों की तलाश कर रही है।
Source link
कार सवारों ने कपड़ा व्यापारी को पीटा…लूटे 15 हजार रुपए:लालगंज में स्थानीय लोगों ने परिजनों को दी सूचना; जिला अस्पताल रेफर