बीकापुर सीट पर भाजपा की पहली पसंद डॉ. अमित सिंह:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार राघवेंद्र सिंह, बसपा से बबलू सिंह


अयोध्या जिले के बीकापुर सीट पर भाजपा विधायक डॉ अमित सिंह चहान को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 65% जनता का मत है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए। भाजपा में उम्मीदवार के रूप में पहली पसंद भी डॉ अमित सिंह चौहान हैं। यहां पर पार्टी के रूप में सबसे पहली पसंद भाजपा है। दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी, तीसरे नंबर पर बसपा है। पार्टीवार देखें तो भाजपा में पहली पसंद डॉ अमित सिंह चौहान हैं। उन्हें 46% लोगों ने पसंद किया है। दूसरे नंबर पर धर्मेंद्र सिंह टिल्लू हैं, धर्मेंद्र सिंह को 24% लोगों ने पसंद किया है। जबकि तीसरे नंबर पर संजीव सिंह हैं, उन्हें 4% ने पसंद किया है।

सपा में पहली पसंद राघवेंद्र सिंह अनूप हैं। इन्हें 65 % लोगों ने पसंद किया है। आनंद सेन यादव को 13%, फिरोज खान गब्बर को 8%, लोगों ने पसंद किया है। वही हरिशंकर यादव छोटू को 6% लोगों ने पसंद किया है।
बसपा में पहली पसंद बबलू सिंह हैं। इन्हें 64% लोगों ने पसंद किया है। सुनील पाठक को 21%, लोगों ने पसंद किया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *