Kanpur Jewellery Shop Theft | CCTV Footage Shows Thief Drinking Water

नूरुल अली | कानपुर9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में एक ज्वैलरी शॉप में चोरी की घटना सामने आई है। कोयला नगर पुलिस चौकी से मात्र 50 मीटर दूर स्थित इस दुकान से चोरों ने लगभग 30 हजार रुपये चुरा लिए। यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

यह घटना भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष आलोक वर्मा की “काव्यम ज्वैलर्स” नामक दुकान पर हुई। बीती सोमवार/मंगलवार की देर रात अज्ञात चोर छत के रास्ते दुकान में घुसे। उन्होंने लोहे की सरिया काटकर अंदर प्रवेश किया और चोरी को अंजाम दिया।

सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि चोर ने दुकान के अंदर रखी बोतल से पानी भी पिया। इसके बाद वह गुल्लक में रखे लगभग 30 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। मंगलवार सुबह जब दुकान मालिक दुकान खोलने पहुंचे, तो अंदर का सामान बिखरा देख उन्हें चोरी का पता चला।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

पुलिस चौकी के इतने नजदीक हुई इस चोरी से स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारियों का कहना है कि जब चौकी के पास ही ऐसी घटनाएं हो रही हैं, तो अन्य क्षेत्रों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी। उन्होंने इलाके में रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *