ललितपुर में पेयजल पाइपलाइन में लगी आग:400 मीटर पाइपलाइन जली, धुएं से दो बाइकें टकराईं


ललितपुर जिले के थाना बार अंतर्गत ग्राम गदयाना में सड़क पर बिछी पेयजल पाइपलाइन में मंगलवार दोपहर अचानक आग लग गई। इस घटना में लगभग 400 मीटर पाइपलाइन जलकर खाक हो गई। आग से उठे धुएं के कारण दो बाइकें आपस में टकरा गईं, जिससे बाइक चालकों को मामूली चोटें आईं। घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस आग लगने के कारणों की छानबीन में जुट गई है। यह पाइपलाइन जल निगम द्वारा ग्राम गदयाना से ग्राम तेरा तक पेयजल पहुंचाने के लिए बिछाई गई है। ग्राम गदयाना से लगभग दो किलोमीटर दूर, तेरा मार्ग पर, यह प्लास्टिक पाइपलाइन सड़क के ऊपर लगभग 500 मीटर तक बिछाई गई थी। इस पाइपलाइन से प्रतिदिन गदयाना की टंकी से ग्राम तेरा के लिए पानी की आपूर्ति की जाती है। ग्राम प्रधान गदयाना ओमकेश यादव ने बताया कि यह पेयजल पाइपलाइन एक साल पहले सड़क के ऊपर बिछाई गई थी। उन्होंने कहा कि आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल पाया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *