![]()
कन्नौज जिले के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के सरायप्रयाग कस्बे में एक युवक छेड़छाड़ की शिकायत से डरकर मंगलवार दोपहर मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। किशोरी द्वारा पुलिस में शिकायत की धमकी दिए जाने के बाद युवक ने यह कदम उठाया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसे समझा-बुझाकर नीचे उतारा और दोनों पक्षों को थाने बुलाया। घटना सरायप्रयाग कस्बे की है, जहां समीर नामक युवक पर एक किशोरी ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया। किशोरी ने जब पुलिस से शिकायत करने की धमकी दी, तो समीर डर गया। पुलिस कार्रवाई के भय से वह गांव में लगे एक जिओ टॉवर पर चढ़ गया। युवक के टॉवर पर चढ़ने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। करीब आधे घंटे तक चले समझाने-बुझाने के बाद युवक नीचे उतरने को राजी हुआ। युवक के सुरक्षित नीचे उतरने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। पुलिस युवक समीर को कोतवाली ले गई, वहीं दूसरी ओर युवती के परिजनों को भी थाने बुलाया गया। इस संबंध में युवक की मां ने बताया कि उनका बेटा बाहर रहकर निजी नौकरी करता है और छुट्टियों में घर आता है। उन्होंने आरोप लगाया कि उसे फंसाने की कोशिश की गई, जिससे डरकर वह टॉवर पर चढ़ गया था।
Source link
छेड़छाड़ की शिकायत से डरकर युवक टॉवर पर चढ़ा, VIDEO:कन्नौज में पुलिस ने समझाकर नीचे उतारा, दोनों पक्ष थाने बुलाए