गंदगी करने वालों को रोक शहर को बनाएंगे सुंदर:स्वच्छ भारत मिशन के तहत शुरु हुआ टोकोगे तो रोकोगे अभियान


कानपुर नगर निगम ने मंगलवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत जन-भागीदारी आधारित “टोकोगे तो रोकोगे” अभियान को शुरु किया। अभियान का शुभारंभ महापौर प्रमिला पाण्डेय ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। इस अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों को विनम्रता से रोककर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाना है।
स्वच्छता केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं मेयर प्रमिला पाण्डेय ने एनजीओ, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, ब्लॉगर्स, विद्यालयों, रेडियो, मीडिया, व्यापारिक संगठनों और मार्केट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से इस अभियान को जन-आंदोलन का रूप देने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की भी जिम्मेदारी है। यदि लोग सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने वालों को विनम्रता से टोकेंगे, तो शहर को गंदा होने से रोका जा सकेगा।
अभियान की कार्ययोजना पर प्रकाश डाला नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमित सिंह गौर और उनकी टीम ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से अभियान की रूपरेखा, नागरिकों की भूमिका और भावी कार्ययोजना पर प्रकाश डाला। साथ ही लोगों से गलत काम पर टोकने और अच्छे कार्यों के लिए शहरवासियों की सराहना करने की अपील भी की गई। कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त जगदीश यादव, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनमोहन आर्या, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय संखवार तथा नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमित सिंह गौर सहित स्वच्छ भारत मिशन से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *