![]()
लखनऊ के बीबीडी इलाके में कूड़े के ढेर में आग लग गई। जो करीब कई घंटे तक धधक-धधक कर जलती रही। जिससे इलाके के लोग काफी परेशान हो गए। धुआं भर जाने से उनका सांस लेना मुश्किल हो गया दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है।
बीबीडी इलाके के तिवारीगंज के उत्तर धोना गांव में इमली बांध मंदिर के पास कूड़े के ढेर में आग लग गई। देखते ही देखते आप पूरे ढेर में फैल गई। जिससे भीषण धुंआ दिखने लगा। इलाके के लोगों का दम घुटने लगा। इस पर उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया। इलाके के लोगों का कहना है इससे 5 हजार लोग प्रभावित हो रहे हैं। अक्सर कूड़े के देर में आग लगवा दी जाती है।
Source link
कूड़े के ढेर में लगी भीषण आग:लोगों का सांस लेना हुआ मुश्किल, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू