भाकियू ने बिजली समस्या पर की बैठक:फतेहपुर में अधीक्षण अभियंता कार्यालय का किया घेराव, चेतावनी दी


उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) की मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मधुसूदन तिवारी और युवा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह मंडासरायं ने की, जिसमें प्रदेश महासचिव रामदत्त मिश्र मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान बिजली समस्या सहित विभिन्न मुद्दों पर रणनीति बनाई गई और अधीक्षण अभियंता कार्यालय का घेराव किया गया। बैठक में किसानों और व्यापारियों ने बिजली विभाग द्वारा जारी स्मार्ट मीटरों से हो रही समस्याओं और सरकार के उदासीन रवैये पर नाराजगी व्यक्त की।सदर अस्पताल में अलग लाइन होने के बावजूद बिजली कटौती से मरीज, डॉक्टर और तीमारदार परेशान हैं।कटौती के कारण मरीजों के अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन जैसी महत्वपूर्ण जांचें भी नहीं हो पा रही हैं। संगठन ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती बंद कर रोस्टर तैयार करने और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।भीषण गर्मी को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में जानवरों और पशु-पक्षियों के लिए नहरों में पानी छोड़ना भी अति आवश्यक बताया गया,ताकि वे प्यास से न मरें। किसानों ने सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं के लिए सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य सुनिश्चित करने और खरीद प्रक्रिया को सुगम बनाने की मांग की।उन्होंने 40 रुपये पल्लेदारी और प्रति किसान 20 किलो की कटौती बंद करने की भी बात कही। 5 दिन का समय समस्याओं के निदान के लिए दिया भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया,तो संगठन आंदोलन करने और संबंधित विभागों के आला-अधिकारियों का घेराव करने को बाध्य होगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी विभागीय अधिकारियों की होगी। वही बैठक के बाद बिजली समस्या को लेकर अधीक्षण अभियंता कार्यालय का घेराव किया गया।संगठन ने 5 दिन का समय समस्याओं के निदान के लिए दिया है।समय से निदान नही होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। बैठक में प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित यादव,वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राम आसरे यादव,महिला जिला अध्यक्ष रिंकी जायसवाल,मुशीर अहमद,गुड्डू यादव,शिवबाबू शर्मा, विजय सिंह चौहान,गीता,मीना सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष मधुसूदन तिवारी और युवा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह मंडासरायं ने राजू सिंह रज्जू भैया,जितेंद्र त्रिपाठी (जिला महामंत्री),अखिलेश सिंह,हंसराज यादव (जिला उपाध्यक्ष),युवा तहसील अध्यक्ष राहुल सिंह तोमर, धर्म वीर सिंह, अमर और विकास तिवारी को मनोनीत किया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *