![]()
संभल में पांचवीं कक्षा के एक छात्र के निजी अंग में पेन डालकर गंभीर चोट पहुँचाने के मामले में तीन नाबालिग छात्रों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित बच्चे का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद बच्चे और उसके परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। उक्त घटना संभल जनपद की तहसील चंदौसी के थाना बनियाठेर क्षेत्र के एक गांव की मढैया में हुई। मंगलवार को थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि बच्चे की माँ की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट और मारपीट की धाराओं के तहत तीन नाबालिगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और स्कूल के अध्यापकों सहित अन्य बच्चों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं ताकि निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। यह मामला 25 अप्रैल, शनिवार दोपहर 3 बजे सामने आया था, हालांकि घटना 17 अप्रैल को हुई थी। 20 अप्रैल को बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर माँ के पूछने पर उसने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार के लोग उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए, जहाँ 20 अप्रैल से उसका उपचार चल रहा है। 25 अप्रैल को माँ ने थाना पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत के अनुसार, गांव के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाई के दौरान बच्चों के बीच झगड़ा हुआ था। बच्चों ने अध्यापक से शिकायत की, जिसके बाद अध्यापक ने उन्हें डांटा। छुट्टी होने के बाद, तीन बच्चे पीड़ित को अपने साथ ले गए, उसके हाथ पकड़े, पैर पर खड़े हो गए और उसके साथ गलत हरकत की। मासूम बच्चे ने पुलिस को दिए बयान में माँ की शिकायत की पुष्टि की और बताया कि वह इस घटना से भयभीत है।
Source link
छात्र के निजी अंग में पेन डालने का आरोप:संभल में तीन नाबालिगों पर पॉक्सो एक्ट में FIR, प्राथमिक विद्यालय में झगड़ा हुआ था