सेंसेक्स में 100 अंक की बढ़त:77,400 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 50 अंक चढ़ा; मेटल और एनर्जी शेयर्स में खरीदारी


शेयर बाजार में आज यानी 28 अप्रैल को बढ़त है। सेंसेक्स करीब 100 अंक की तेजी के साथ 77,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 50 अंक की बढ़त है, ये 24,150 के स्तर पर कारोबार की कर रहा है। आज मेटल, एनर्जी और ऑटो शेयर्स में खरीदारी है। एशियाई बाजार में आज गिरावट अमेरिकी बाजार में 27 अप्रैल को मिला-जुला कारोबार रहा कच्चा तेल 109 डॉलर के पार ट्रेड कर रहा ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें 109 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गई हैं। बाजार में तेल की मजबूत डिमांड और ‘स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज’ को लेकर चिंता बढ़ी है जिस वजह से ये तेजी आई है। हॉर्मुज को तेल की सप्लाई के लिए सबसे अहम रास्ता माना जाता है। कल बाजार में रही थी तेजी इससे पहले कल यानी 27 अप्रैल को शेयर बाजार में बढ़त रही थी। सेंसेक्स 639 अंक की तेजी के साथ 77,304 पर बंद हुआ था। निफ्टी में 195 अंक की बढ़त रही, ये 24,093 पर बंद हुआ था।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *