चिल्लूपार सीट पर भाजपा से राजेश त्रिपाठी पहली पसंद:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार विनय शंकर तिवारी; बसपा से साहिल तिवारी


गोरखपुर जिले की चिल्लूपार विधानसभा सीट पर भाजपा विधायक राजेश त्रिपाठी को अधिकतर लोगों ने पसंद नहीं किया है। 46 प्रतिशत लोगों का मत है कि उन्हें दोबारा टिकट नहीं मिलना चाहिए। जबकि 45 प्रतिशत लोग 2027 में प्रत्याशी के रूप में देखना चाहते हैं। हालांकि भाजपा से पहली पसंद विधायक ही हैं। इस सीट पर पार्टी के रूप में पहली पसंद भाजपा है। सपा दूसरे और बसपा तीसरे नंबर पर है। पार्टीवार देखें तो भाजपा से पहली पसंद मौजूदा विधायक राजेश त्रिपाठी ही हैं। उन्हें 65 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला है। अस्मिता चंद दूसरे नंबर पर हैं, उन्हें 16 प्रतिशत लोगों का साथ मिला। मायाशंकर शुक्ला को 13 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है। वह तीसरे नंबर पर हैं। सृंजय मिश्र चौथे नंबर पर हैं। उन्हें 4 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला है। 2 प्रतिशत लोग ऐसे हैं, जो भाजपा से किसी और को उम्मीदवार चाहते हैं। सपा से पहली पसंद विनय शंकर तिवारी हैं। उन्हें 88 प्रतिशत लोगों का साथ मिला है। विजयी यादव दूसरे नंबर पर हैं। उन्हें 7 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया। तीसरे नंबर पर घनानंद यादव हैं, उन्हें 3 प्रतिशत लोगों ने ही पसंद किया। 2 प्रतिशत लोग ऐसे हैं, जो सपा से किसी और को उम्मीदवार बनाना चाहते हैं। बसपा से पहली पसंद साहिल तिवारी हैं। उन्हें 56 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है। श्रीनाथ तिवारी दूसरे नंबर पर हैं। उन्हें 23 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया। मनीष पांडेय को 10 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला है। वह तीसरे स्थान पर रहे। 11 प्रतिशत लोग ऐसे हैं, जो बसपा से उम्मीदवार के रूप में किसी और को चाहते हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *