![]()
रेलवे रोड पुलिस ने एक मकान पर छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मौक़े से कई युवक और युवतियों को हिरासत में लिया गया है। पिछले काफी समय से क्षेत्र में इस गतिविधि से जुड़ी शिकायत मिल रही थी। उच्च अधिकारियों ने शिकायत का संज्ञान लेने के बाद कार्यवाही के निर्देश दिए। एक नजर डालते हैं घटना पर
मामला मोहल्ला भटीपुरा से जुड़ा है। पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां एक घर में अनैतिक देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इस मामले में पहले भी आला अफसरों से शिकायत की गई थी। सूचना मिलते ही सीओ कैंट नवीना शुक्ला ने कई थानों की फोर्स के साथ उसे मकान पर दबिश डाल दी। पुलिस को देखते ही छुपाने लगे चेहरे
जैसे ही पुलिस ने मकान का दरवाजा खुलवाया वैसे ही वहां खलबली मच गई। अंदर युवक और युवतियां मौजूद थे। इनमें कुछ आपत्तिजनक हालत में भी मिले। पुलिस को देखकर वह चेहरा छुपाने लगे। इसके बाद पुलिस ने पूरे मकान की तलाशी ली और वहां से दर्जन भर युवक व युवतियों को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। सात युवतिया और दो युवक हिरासत में
पुलिस ने उस मकान से 7 युवतिया और दो युवकों को पकड़ा है। कुछ और लोग भी है लेकिन वह नाबालिग बताई जा रहे हैं। फिलहाल उनका अलग रखा गया है। पुलिस युवतियों के परिवार से संपर्क कर रही है ताकि उनको बुलाया जा सके। युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी चल रही है। पुलिस की छानबीन में यह आया सामने
पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि कुछ समय पहले शिकायत मिली थी कि इरशाद पठान के घर में अनैतिक देह व्यापार हो रहा है। उसकी पत्नी शगुफ्ता इसका संचालन कर रही है। काफी समय से नजर रखी जा रही थी। सोमवार को मौका मिलते ही दबिश दी। हालांकि इरशाद पठान व उसके साथी फरार होने में कामयाब रहे। व्हाट्सअप पर भेजे जाते थे फोटो
एडीशनल एसपी ने बताया कि अभी तक की पूछताछ में सामने आया है कि शगुफ्ता संचालिका की भूमिका निभाती आ रही थी। उसने कई सारे व्हाट्सअप ग्रुप बनाए हुए हैं, जिन पर युवतियों के फोटो ग्राहकों को भेजे जाते थे। कई दलाल सीधे उसके संपर्क में थे। इनको पुलिस ने लिया हिरासत में
एडीशनल एसपी नवीना शुक्ला ने बताया कि मौके से पांच युवती, एक ग्राहक व एक दलाल को दबोचा गया है। एक ग्राहकों की पहचान मजीद निवासी देहलीगेट व दलाल की पहचान साहिल निवासी रेलवे रोड के रूप में हुई है। दोनों को मंगलवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। इरशाद पठान की गिरफ्तारी के प्रयास
एडीशनल एसपी ने बताया कि इरशाद ने अपने घर व रास्ते पर सीसीटीवी कैमरे लगाए हुए हैं। जिस कारण वह हमेशा से पुलिस से बचता रहा। इस बार नई योजना बनाकर दबिश दी। हालांकि मौका पाकर इरशाद पहलवान पीछे के रास्ते से फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
Source link
सेक्स रैकेट की सूचना पर पुलिस की दबिश, मचा हड़कंप:दो युवक और सात युवतियों को हिरासत में लेकर थाने भेजा, सभी से पूछताछ जारी