गोमाता को राष्ट्र आराध्या घोषित करने की मांग:लखनऊ में गो हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने को लेकर सदर तहसील में प्रदर्शन


लखनऊ में सोमवार को ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत सदर तहसील में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान गौ माता को राष्ट्र आराध्या घोषित करने और देशभर में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की गई। बड़ी संख्या में गो भक्तों ने एकजुट होकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और अपनी मांगें रखीं। इस मौके पर गो भक्तों में उत्साह देखा गया। गो भक्त राम गौशाला, कुमारपुर और राजाजीपुरम से संकीर्तन करते हुए सदर तहसील पहुंचे। पूरे रास्ते भजन-कीर्तन और जयघोष गूंजते रहे, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। राहगीरों ने भी इस आयोजन को देखा। गौ संरक्षण को भारतीय संस्कृति का आधार बताया इस अभियान में धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। वृंदावन धाम से आए महामंडलेश्वर रसराज महाराज, मनकामेश्वर मंदिर की महंत दिव्या गिरी और इस्कॉन लखनऊ के प्रमुख अपरिमेय दास महाराज ने गौ संरक्षण को भारतीय संस्कृति का आधार बताया। उन्होंने कहा कि गौ माता के सम्मान और संरक्षण के लिए समाज के सभी वर्गों को आगे आना चाहिए। राम गौशाला के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप दुबे ने बताया कि यह अभियान केवल एक दिन का नहीं, बल्कि जनजागरण का निरंतर प्रयास है। उन्होंने सरकार से सख्त कानून बनाकर गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग दोहराई। गो सेवक अरविंद तिवारी, आशीष सिंह भदोरिया, अरविंद शर्मा, अंकित दुबे, गुड्डन मिश्रा, अमर राजपूत, ऋषभ राजपूत और अन्य कार्यकर्ताओं ने भी इसमें भाग लिया। ये रहे मौजूद कार्यक्रम में संकट मोचन हनुमान मंदिर के ओमप्रकाश शास्त्री और भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह भी उपस्थित थे। सभी वक्ताओं ने गौ संरक्षण को केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक जिम्मेदारी भी बताया।अंत में एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर सरकार से इस संबंध में जल्द ठोस कदम उठाने की अपील की गई। आयोजकों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *