![]()
झांसी में सोमवार को भीषण गर्मी के बाद रात को अचानक मौसम ने करवट ले ली। रात को बादल छा गए और रात 10:15 बजे तेज बारिश होने लगी। लगभग दस मिनट तक बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। अभी भी आसमान में बिजली कड़क रही है। इधर, सोमवार को अधिकतम तापमान सीजन में पहली बार 45 के पार पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 3.3 डिग्री ज्यादा है। वहीं, न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 3.4 डिग्री ज्यादा हैं। हालांकि बारिश होने से हल्की राहत मिली है। ू
Source link
झांसी में आंधी चलते के साथ हुई तेज बारिश:10 मिनट तक झमाझम बारिश हुई, अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार पहुंचा