Lucknow Case Registered Against Social Media Account For Dr Ambedkar Comment

शिवांशु कुमार गुप्ता | दुबग्गा6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
यह प्रतीकात्मक तस्वीर एआई से बनाई गई है। - Dainik Bhaskar

यह प्रतीकात्मक तस्वीर एआई से बनाई गई है।

डॉ. भीमराव आंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर सोशल अकाउंट के खिलाफ काकोरी पुलिस ने केस दर्ज किया है। यह केस नरौना गांव के रहने वाले उमेश की शिकायत पर दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी सोशल मीडिया अकाउंट की जांच शुरू कर दी है।

उमेश ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 21 अगस्त को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों से जुड़ा एक वीडियो पोस्ट किया था। आरोप है कि इस पोस्ट पर ‘विद्युत_307’ नाम के एक सोशल मीडिया अकाउंट से बाबा साहेब के बारे में बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। शिकायतकर्ता के मुताबिक, टिप्पणी की भाषा इतनी खराब थी कि उसे शिकायत में हूबहू लिखना सही नहीं है।

सार्वजनिक टिप्पणी से भावनाएं आहत

उमेश ने पुलिस को आपत्तिजनक टिप्पणी का स्क्रीनशॉट और वीडियो रिकॉर्डिंग उपलब्ध कराए हैं। उन्होंने मूल पोस्ट, आरोपी अकाउंट और कमेंट के स्क्रीनशॉट के साथ पोस्ट का लिंक भी पुलिस को दिया है।

कहा है कि इस तरह की सार्वजनिक टिप्पणी से उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। साथ ही, डॉ. आंबेडकर को मानने वाले दूसरे लोगों की भावनाएं भी प्रभावित हो सकती हैं। इससे सामाजिक सौहार्द और सार्वजनिक शांति बिगड़ने की आशंका है।

अकाउंट चलाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाए

अकाउंट चलाने वाले की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसके लिए मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, लॉगइन डिटेल और दूसरे डिजिटल रिकॉर्ड जुटाए जाएं। सभी डिजिटल सबूतों को सुरक्षित रखा जाए, ताकि भविष्य में पोस्ट या अकाउंट हटाकर सबूत मिटाए न जा सकें।

प्रभारी निरीक्षक सतीश राठौर के आदेश पर काकोरी पुलिस ने 13 सितंबर को मिली शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले अकाउंट चलाने वाले की पहचान के साथ डिजिटल सबूतों की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *