होमगार्ड भर्ती परीक्षा संपन्न: 3,004 अभ्यर्थी अनुपस्थित:लखीमपुर खीरी में तीसरे दिन कड़ी सुरक्षा के बीच हुई परीक्षा


लखीमपुर खीरी में उत्तर प्रदेश होमगार्ड एनरोलमेंट 2026 के तहत चल रही भर्ती परीक्षा का तीसरा और अंतिम दिन सोमवार को संपन्न हो गया। जनपद के 16 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोनों पालियों में यह परीक्षा आयोजित की गई। दोनों सत्रों में कुल 13,056 अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए बुलाया गया था। इनमें से 10,052 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 3,004 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने स्वयं लगातार परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहे, जबकि सभी केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। जिलाधिकारी ने पॉलिटेक्निक स्कूल और जिला पंचायत इंटर कॉलेज कालाआम सहित विभिन्न केंद्रों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की स्थिति का जायजा लिया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *