मेरठ दक्षिण सीट पर भाजपा की पहली पसंद प्रवीन भड़ाना:सपा से आदित्य, बसपा से याकूब कुरैशी पसंदीदा उम्मीदवार; जानिए विधायक का क्या हुआ


मेरठ जिले की दक्षिण विधानसभा सीट पर भाजपा विधायक और राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 71% जनता का मत है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए। यहां पर पार्टी के रूप में सबसे पहली पसंद भाजपा है। दूसरे नंबर पर सपा, तीसरे नंबर पर बसपा है। पार्टीवार देखें तो भाजपा में पहली पसंद प्रवीन भड़ाना हैं, इन्हें 62% लोगों ने पसंद किया है। मौजूदा विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर को 26% और पूर्व विधायक रविंद्र भड़ाना को 4%, हिंदूवादी नेता बलराज डूंगर को 2% लोगों ने पसंद किया है। सपा में महानगर अध्यक्ष और पूर्व प्रत्याशी आदिल चौधरी, युवा नेता आदित्य सिंह को 18% लोगों ने पसंद किया है। सपा जिलाध्यक्ष कर्मवीर गुर्जर को 17%, मुखिया गुर्जर को 16%, कृष्णपाल गुर्जर को 8%, योगेश वर्मा को 5% लोगों ने पसंद किया है। बसपा में पूर्व मंत्री रहे याकूब कुरैशी को 34% लोगों ने पसंद किया है। राशिद अखलाक को 31% लोगों ने पसंद किया है। यूपी की 403 सीटों के रिजल्ट जानने के लिए क्लिक करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *