होमगार्ड्स परीक्षा केंद्र का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण:निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए दिए सख्त निर्देश, बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं


कानपुर देहात में उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स एनरोलमेंट परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी कपिल सिंह और पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय ने सोमवार, 27 अप्रैल 2026 को अकबरपुर इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, प्रश्नपत्र वितरण प्रक्रिया, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा और सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था का गहनता से जायजा लिया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और अनुशासन के साथ संपन्न कराने के स्पष्ट निर्देश दिए। पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जिलाधिकारी कपिल सिंह ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी सतर्कता और ईमानदारी के साथ करने को कहा। वहीं, पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय ने परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसका उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखना और परीक्षा को सकुशल संपन्न कराना है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *