![]()
सहारनपुर में उत्तर प्रदेश होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा का आज दूसरा दिन है। परीक्षा तीन दिनों तक दो पालियों में चल रही हैं। पहले दिन परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। पहले दिन कुल 19,680 अभ्यर्थियों में से 15,276 ने परीक्षा दी, जबकि 4,404 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। कुल उपस्थिति 77.62% और अनुपस्थिति 22.38% दर्ज की गई। पहली पाली में 9,840 में से 7,551 अभ्यर्थी उपस्थित रहे और 2,289 अनुपस्थित रहे। इस पाली में 76.74% उपस्थिति दर्ज की गई। दूसरी पाली में 9,840 में से 7,725 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 2,115 अनुपस्थित रहे। इस पाली में उपस्थिति 78.51% रही। परीक्षा दोनों पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चल रही है। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अभ्यर्थियों की प्रवेश से पहले चेकिंग की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है और केंद्रों के आसपास प्रतिबंध लागू हैं। प्रशासन के अनुसार परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए सख्ती बरती जा रही है। जिले में पुलिस बल और मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इस भर्ती परीक्षा में कुल 59,040 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। ये बनाए गए सेंटर
Source link
सहारनपुर में होमगार्ड भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन आज:पहले दिन 77.62% अभ्यर्थी हुए शामिल, 24 सेंटरों पर तीन दिन 59 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा