मथुरा में गेस्ट हाउस पर पुलिस का छापा:देह व्यापार के आरोप में 4 युवतियां हिरासत में, 3 युवक गिरफ्तार


मथुरा में अवैध देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली क्षेत्र के बीएसए चौकी इलाके स्थित आरएस गेस्ट हाउस पर छापा मारा गया, जहां से चार युवतियों को हिरासत में लिया गया और तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। एएसपी आशना चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर गेस्ट हाउस पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई, जिससे देह व्यापार संचालित होने की पुष्टि हुई। पुलिस के अनुसार, आरएस गेस्ट हाउस में लंबे समय से अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। स्थानीय लोगों की लगातार शिकायतों के बाद पुलिस ने निगरानी बढ़ाई और पुख्ता जानकारी मिलने पर यह कार्रवाई की गई। हिरासत में ली गई युवतियों से पूछताछ की जा रही है और उन्हें आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेजा गया है। गिरफ्तार किए गए युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस गेस्ट हाउस संचालकों की भूमिका की भी जांच कर रही है। एएसपी आशना चौधरी ने बताया कि जनपद में अवैध और अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस सख्ती का समर्थन किया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *