![]()
औरैया में दिबियापुर नगर पंचायत कार्यालय में शुक्रवार को अध्यक्ष राघव मिश्रा की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई। इसमें वर्ष 2026-27 के लिए अनुमानित बजट पेश किया गया, जिसमें 16,61,554 रुपए के घाटे का अनुमान लगाया गया है। मौजूदा वित्तीय वर्ष में 35 करोड़ 20 लाख 49 हजार 957 रुपए की अनुमानित आय के मुकाबले 35 करोड़ 37 लाख 11 हजार 512 रुपए का व्यय होने का अनुमान है। अधिशाषी अधिकारी विनय कुमार पाण्डेय ने बताया कि प्रस्तावित बजट के अनुरूप कार्य कराए जाएंगे। बैठक के दौरान विधायक प्रतिनिधि अजय पोरवाल ने नगर की समस्याओं को लेकर अध्यक्ष और ईओ को सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष राघव मिश्रा ने आश्वस्त किया कि प्रस्तावित निर्माण कार्य समय पर पूरे किए जाएंगे। सभासद कृष्ण कुमार कश्यप ने जनहित में नहर बाजार में लगभग 50 उपभोक्ताओं के दोबारा विद्युत कनेक्शन करवाने की मांग की। बैठक में राहुल दीक्षित, राजीव शर्मा, इंद्रपाल सिंह, सुशीला पोरवाल, संगीता रविप्रकाश, गौसिया बानो, ममता देवी, सीमा देवी, रेखा राजपूत, राहुल अंबेडकर, ऋषि पोरवाल, राजेश कुमार, कृष्ण कुमार कश्यप, सचिन गुप्ता और अभय प्रजापति सहित अन्य सभासद और लिपिक रिजवान मौजूद रहे।
Source link
दिबियापुर नगर पंचायत में घाटे का बजट पास:16.61 लाख रुपए के घाटे का अनुमान लगाया गया