बांदा में सब्जी लदी पिकअप पलटी:सिक्स लेन के पास ट्रक से हुई टक्कर,2 लोग गंभीर रूप से हुए घायल


बांदा में एक सड़क हादसा सामने आया है। सब्जी लादकर बांदा से बेंदा जा रही एक पिकअप गाड़ी बेकाबू होकर खंती में पलट गई। इस हादसे में पिकअप में सवार आठ लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना सिक्स लेन के पास हुई। सुबह गल्ला मंडी समिति से सब्जी लोड कर पिकअप बेंदा के लिए निकली थी। सिक्स लेन के पास एक ट्रक ने पिकअप को अचानक कट मार दिया, जिससे वाहन बेकाबू होकर खंती में जा पलटा।
घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया
हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद छह लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि दो गंभीर घायलों का इलाज जारी है। घायल रमेश ने बताया कि वे सब्जी लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में अचानक सामने से ट्रक आ गया, जिसकी वजह से पिकअप बेकाबू होकर पलट गई और उसमें बैठे लोग घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल के डॉक्टर विनीत सचान ने बताया कि पिकअप पलटने से कुछ लोग घायल हुए थे, जिन्हें अस्पताल लाया गया। उन्होंने पुष्टि की कि दो घायलों की हालत गंभीर है और उन्हें भर्ती कर लिया गया है, जबकि अन्य छह को छुट्टी दे दी गई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *