![]()
आजमगढ़ में शुक्रवार को तापमान 42 डिग्री सेंटीग्रेड से ऊपर पहुंच गया है। बढ़ते तापमान के साथ चल रही गर्म हवाएं परेशान कर रही हैं। लगातार बढ़ रहे तापमान के कारण दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर गया है। लोगों धूप से बचते नजर आए। सड़क पर बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां सर दुपद्दे से ढककर चलती नजर आई। मौसम में हो रहे लगातार बदलाव को लेकर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट जारी कर रहा है और आम जनमानत से हीट वेव से बचने की अपील भी कर रहा है। लगातार बढ़ रहे तापमान और बिजली कटौती से लगातार संकट आ रहा है। सड़क पर चलने वाले लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वही मौसम विभाग का दावा है कि आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक बढ़ोतरी होगी। हालांकि जिला प्रशासन में आम जनमानस से जरूरी काम न होने पर घर से बाहर न निकलने की अपील की है जिससे कि भीषण गर्मी से बचा जा सके। लगातार बदल रहे मौसम से लोगो को जुखाम खांसी भी हो रही है। ऐसे में जिले के डॉक्टरों ने भी आम जनमानस से धूप से आने के बाद तुरंत पानी न पीने की अपील की है। बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग का दावा है कि आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक वृद्धि होगी। ऐसे में आम जनमानस को इससे बचना होगा। लगातार बढ़ रहे तापमान के कारण लोग सिर पर गमछा बांधकर सड़कों पर चलते देखे गए। जिला प्रशासन लगातार आम जनता से भीषण गर्मी से अपना बचाव करने की अपील कर रहा है।
Source link
भीषण गर्मी की चपेट में आजमगढ़:मुंह ढककर सड़कों पर चलने को मजबूर लोग, गमछे बने सहारा