![]()
गोरखपुर के एम्स थाना क्षेत्र के कुस्मी बाजार रामजानकी मंदिर के पास करीब 9 बजे दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान तलवार और चाकू से एक पक्ष की तरफ से हमला कर दिया गया। जिसमे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में कालीचरण, गोविंद, सोनू और एक गुड्डू का नाम शामिल है। कुस्मी मार्केट में ही इनका घर है। गुड्डू कसौधन बजरंग दल के नेता हैं। बीच बचाव में इन्हें चोट आई है। वहीं दूसरे पक्ष के सद्दाम और जब्बार पर तलवार व चाकू से हमला करने का आरोप है। घटना के बाद से ही दोनों आरोपियों समेत 5 फरार हैं। घटना के बाद भीड़ लगाकर लोगों ने गोरखपुर कसया रोड जाम कर दिया। घटना की सूचना पर एम्स पुलिस के साथ ही एसपी सिटी निमिष पाटील, कैंट सीओ और थाने की फोर्स पहुंच गई है। लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है। वहीं घायलों के परिजनों का आरोप है कि हमलावर के घर पर भारी मात्रा हथियार है। पुलिस छापा मारकर बरामद करे। घटना के बाद से ही पुलिस ने छापेमारी भी शुरू कर दी है। संभावित ठिकानों पर भी दबिश दी जा रही है। तीन संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है। अब विस्तार से जानिए पूरा मामला… कुस्मी के सद्दाम और कालीचरण दोनों ही ऑटो चलाते हैं। गुरुवार की शाम 3 बजे दोनों के बीच सवारी बैठाने को लेकर विवाद हुआ था। शुक्रवार सुबह 9 बजे कालीचरण का भाई गोविंद जायसवाल सद्दाम के घर जाकर विवाद का कारण पूछा। आरोप है कि इस पर नाराज होकर सद्दाम, जब्बार समेत अन्य लोग रॉड, तलवार और चाकू से हमला कर दिए। जैसे ही व्यापारियों को पता चला, वे सद्दाम के घर पहुंचे। इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी। इधर दो पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामला शांत कराया। घटना की सूचना पर मौके पर चौरीचौरा विधायक सरवन निषाद भी पहुंच गए हैं। आरोपियों की कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सुरक्षा के लिहाज से एक्स्ट्रा फोर्स भी बुलाई गई है।
Source link
गोरखपुर दो पक्षों में विवाद, तलवार और चाकू से हमला:नाराज भीड़ ने लगाया जाम, मौके पर पहुंचे विधायक और एसपी सिटी