80 साल के वृद्ध ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा:चारपाई पर सो रही थी पत्नी, थाने पहुंचकर कहा- मैं पत्नी को काट आया


गाजियाबाद में आज तड़के 4 बजे 80 साल के वृद्ध ने अपनी 72 वर्षीय पत्नी को कुल्हाड़ी से काट दिया, उसके सिर, गर्दन और कंधे पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किए।इसके बाद हत्यारा खुद मुरादनगर थाने पहुंचा और पुलिस से कहा कि मैंने अपनी पत्नी की काटकर हत्या कर दी है। जिसके बाद पुलिस में अफरा तफरी मच गई, पुलिस आरोपी को अरेस्ट करके मौके पर लेकर पहुंची। जहां वृद्धा का शव खून से लथपथ हालत में चारपाई पर पड़ा था। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि 80 साल के वृद्ध की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। और वह अपनी पत्नी के साथ बेटी के यहां रह रहा था, आए दिन वृद्ध दंपति में झगड़ा होता था। बेटी के यहां रह रहा था हरपाल 4 बजे तड़के बजे 80 वर्षीय हरपाल पुत्र खचेडू निवासी रावली कला थाना मुरादनगर ने चौकी रावली पर आकर सूचना दी, कि मैंने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से काट दिया है। सूचना पर पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंची तो पता चला कि हरपाल पुत्र खचेडू मूल निवासी मोरटा ने हत्या की है। वह रावली थाना मुरादनगर गाजियाबाद में अपनी बेटी के घर पर रह रहे थे। घर पर हरपाल व उनकी पत्नी उर्मिला वह बेटी कंचन के बेटे कुणाल व अजय थे। कुणाल ने बताया की हरपाल मेरे नाना हैं और उनकी मानसिक स्थिति खराब चल रही है। नानी और नाना आपस में झगड़ा करते रहते हैं। रात हम कमरे में अंदर सो गए, नानी और नाना बाहर सो रहे थे, और कुणाल के मम्मी पापा मेरठ गए हुए हैं। मौके पर चारपाई पर लेटी नानी उर्मिला की नाना ने हरपाल ने हत्या कर दी। जिनकी करीब 72 वर्ष उम्र थी। सिर पर कान के पास कुल्हाड़ी से कई बार कर रखे है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया l

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *