60 Lakh to 3.64 Crore?

आईएमएस बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में सर्जरी के लिए उपयोग होने वाली मशीन की खरीद पर सवा उठ रहा है। इस मामले में शिक्षा मंत्रालय, विजलेंस, रजिस्ट्रार सहित कई जगह शिकायत हुई है। आरोप है कि जिस मशीन को दो अन्य मेडिकल कॉलेज में 60 से 66 लाख में खरीदा,

.

शिकायतकर्ता ने शिक्षा मंत्रालय को लिखा है पत्र

दिल्ली की एक कंपनी के माध्यम से छह मशीनें खरीदी गई हैं। शिकायतकर्ता सत्येंद्र कुमार का आरोप है कि शेर-ए-कश्मीर मेडिकल कॉलेज में ये मशीन 60 लाख और एम्स में यही मशीन 66 लाख रुपये में खरीदी गई है।

यही मशीन आईएमएस में 3.64 करोड़ रुपये में खरीदी गई है। आरोप है कि इस तरह छह मशीनें 21.89 करोड़ रुपये में खरीदी गईं। हालांकि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। आरोप है कि कई विभागों में वित्त मंत्रालय और सीवीसी के आदेशों को दरकिनार कर टेंडर एवं भुगतान कराया गया है।

डायरेक्टर बोले- छवि को धूमिल किया जा रहा

प्रो. एसएन संखवार ने कहा – आईएमएस की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। जो भी आरोप हैं, वे गलत हैं। जो कंपनी मशीन उपलब्ध कराती है वह लिखकर देती है कि इससे कम में मैंने कहीं मशीन नहीं दी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *