![]()
मध्य प्रदेश के सीधी जिले में मां ने अपनी 4 दिन की बेटी को तड़पा-तड़पाकर मार डाला। मां ने बच्ची को नीले ड्रम में भरे पानी में डुबो दिया। इसके बाद ढक्कन बंद दिया। बच्ची का दम घुटने से जान चली गई। मामला चुरहट के भेलकी गांव का है। जानकारी के अनुसार, मृत बच्ची की पहचान प्रिशा पटेल (4 दिन) के रूप में की गई है। शिप्रा के पिता पंकज पटेल और मां सोनू पटेल (21) है। सोनू ने ही बच्ची को मारा है। ड्रम के अंदर से शव मिला है। हत्या के बाद बच्ची के शव को गोद में लेकर बैठी रही। 26 जुलाई को बच्ची को जन्म दिया था परिजन ने बताया- मां सोनू पटेल ने 26 जुलाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुरहट में बच्ची को जन्म दिया था। परिवार ने उसका नाम प्रिशा रखा था। 28 जुलाई को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद मां और नवजात घर लौट आए थे। बिस्तर से गायब हुई, बंद ड्रम में मिला शव 30 जुलाई को नवजात बच्ची अपने बिस्तर पर नहीं मिली। परिजन ने पूरे घर और आसपास उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान घर के सामने रखे पानी से भरे नीले रंग के प्लास्टिक के बंद ड्रम में बच्ची का शव मिला। ड्रम का ढक्कन बंद होने के कारण मामला शुरू से ही संदिग्ध माना गया। पिता बोले- यह मेरी पहली बेटी थी बच्ची के पिता पंकज पटेल ने बताया कि उनके बड़े भाई की तीन बेटियां हैं, जबकि प्रिशा उनकी पहली संतान और पहली बेटी थी। उन्होंने बताया कि वह गांव में रहकर मजदूरी करते हैं। उनके पास कोई स्थायी आजीविका का साधन नहीं है। पहले हत्या का केस दर्ज, फिर शुरू हुई गहन जांच घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। शव का पंचनामा तैयार किया गया। पोस्टमॉर्टम कराया गया। पुलिस ने परिजन समेत आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। जांच में मां पर गया शक पुलिस के मुताबिक, प्रसव के बाद नवजात की मां सोनू पटेल मानसिक रूप से परेशान थी। बच्ची के पालन-पोषण की जिम्मेदारी को लेकर चिंता के चलते उसने 30 जुलाई को घर के बाथरूम में रखे पानी से भरे ड्रम में बेटी को डुबो दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम में डूबने से मौत की पुष्टि सीएमएचओ डॉ. अशोक खरे ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बच्ची की मौत का कारण पानी में डूबने से श्वासावरोध पाया गया है। बच्ची की तड़प-तड़पकर मौत जान गई है। बेरहमी से हत्या की गई। पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार किया चुरहट थाना प्रभारी रीता त्रिपाठी ने बताया कि मामले में सभी पहलुओं की जांच की गई है। घटनास्थल से मिले साक्ष्य, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर नवजात की मां को गिरफ्तार किया गया है। मामले की विवेचना अभी भी जारी है।
Source link
4 दिन की मासूम को नीले ड्रम में डुबोकर मार-डाला:ढक्कन बंद करने से घुटा दम, लाश गोद लेकर बैठी; मां बोली- पालन-पोषण की टेंशन थी