![]()
मथुरा के थाना हाई वे क्षेत्र में 3 साल पहले गायब हुए युवक का नरकंकाल मिलने के मामले में पुलिस ने हत्या की वारदात का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने युवक के दो दोस्तों को इस हत्याकांड को अंजाम देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने नशे के कारोबार में हिस्सा न देने के कारण 3 साल पहले युवक की कुएं में फेंककर हत्या कर दी थी। जबकि मृतक के परिजन उसे 3 साल तक जगह जगह तलाश कर रहे थे। यह था मामला अक्टूबर 2023 में थाना हाई वे क्षेत्र के गांव बाजना का रहने वाला 27 वर्षीय लाखन घर वालों से झगड़ा होने के कारण गुस्से में घर छोड़कर निकल गया। परिवार वालों ने उसकी तलाश की लेकिन जब वह कहीं नहीं मिला तो उसके गुम होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने लाखन की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया। परिवार लाखन की हर संभावित जगह पर तलाश करता रहा। लेकिन 3 साल तक लाखन का कुछ पता नहीं चला। आरोपी के भतीजे ने खोला राज परिवार लाखन की तलाश में जुटा था कि शुक्रवार की शाम को गांव के रहने वाले टीकम खान का अपने भाई सौदान से जमीन के रुपयों को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान टीकम ने भाई से कहा कि जिस तरह लाखन को मारा उसी तरह वह उसे मार देगा। यह बात सौदान के बेटे ने सुन ली। उसने अपने पिता की जान बचाने के लिए इसकी जानकारी लाखन के भाई कल्लू को दी। जिसे सुनकर उनके होश उड़ गए। पुलिस ने कुएं से बरामद किया नरकंकाल लाखन के बारे में सौदान के बेटे ने बताया कि उसके चाचा टीकम खान ने गांव के ही रहने वाले महेश सैनी के साथ हत्या की और शव को कुएं में फैंक दिया। यह जानकारी लाखन के परिवार वालों ने पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने शनिवार को सूखे कुएं से कंकाल बरामद किया। कंकाल के पास मिले लोअर, मोजे और मोबाइल के चार्जर से उसकी शिनाख्त परिवार वालों ने लाखन के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। दोनों आरोपी किए गिरफ्तार कंकाल को बरामद करने के बाद पुलिस ने टीकम और महेश को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने जब दोनों से पूछताछ की तो पता चला कि वह दोनों लाखन के दोस्त थे और उसके साथ स्मैक का नशा भी करते थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि लाखन स्मैक का काम करता था और वह राजस्थान में स्मैक बेचता था। जिससे वह अच्छा कमाता था। इस कमाई में से जब हिस्सा मांगते तो वह गाली देता और कहता तुम करते ही क्या हो,सब कुछ तो वह अकेले करता है। बार बार इसी तरह की बातें करने के कारण लाखन से चिढ़ हो गई। आरोपियों ने बनाया प्लान टीकम और महेश ने पुलिस को बताया कि जब लाखन नहीं माना और उसने राजस्थान के लड़कों से उठवाने की धमकी दी तो दोनों ने उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। इसके बाद जब 20 अक्टूबर को लाखन घर से निकल आया तो तीनों चौबे वाला खेत जिसे लाखन का परिवार करता था वहां बने कुएं के पास वाले कमरे में पहुंच गए। जहां तीनों ने स्मैक का नशा किया। इसी दौरान टीकम ने लाखन के हाथ पकड़े और महेश ने पैर और फिर उसकी हत्या करने के बाद कुएं में फैंक दिया। किसी तरह की आवाज न आए इसके लिए ऊपर से मिट्टी और कचरा डाल दिया। इसके बाद दोनों घर चले गए। आरोपियों द्वारा हत्या की बात कबूलने के बाद पुलिस ने दोनों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया।
Source link
3 साल बाद पकड़े गए लाखन के हत्यारे:नशा कारोबार में हिस्सा मांगना बना हत्या की वजह,मथुरा पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार