UPSI परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों की कड़ी चेकिंग की गई।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा के दूसरे दिन भी आगरा में 28 केंद्रों पर परीक्षा होगी। दो पालियों में 23520 अभ्यर्थी शामिल होंगे। पहली पाली में 115
.
इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर कड़ी चौकसी रही। केंद्र के गेट पर ही काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। अभ्यर्थियों को पूरी तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया गया। उनके जूते-मौजे तक उतरवाए दिए गए।
परीक्षा केंद्र पर चेकिंग की 4 तस्वीरें…

अभ्यर्थियों की जेब में रखे रुपये तक चेक किए गए।

परीक्षा केंद्र के गेट पर अभ्यर्थियों के जूते-मौजे उतरवाए गए।

एडमिट कार्ड चेक करते पुलिसकर्मी।

रत्नमुनि इंटर कॉलेज पर पूछताछ करते पुलिसकर्मी।
परीक्षा केंद्र के बाहर रखवाया सामान
इस दौरान अभ्यर्थियों के मोबाइल फोन, ईयर फोन, बैग आदि स्कूल में ही जमा करा लिए गए। सुबह 8 बजे से अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। चूंकि समय अधिक था, इसलिए केंद्रों पर अभ्यर्थियों की लंबी लाइन नहीं लगी। सुबह 9.30 बजे तक एंट्री दी गई। इससे पहले एनाउंसमेंट करने के बाद केंद्रों के दरवाजे बंद कर दिए गए। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक होगी। पहले दिन 38.89% अनुपस्थित रहे
UPSI परीक्षा में आगरा में पहले दिन 14 मार्च को दोनों पालियों में 34.89% अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली से ज्यादा पहली पाली में अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी। कड़ी सुरक्षा के बीच आगरा में 28 केंद्रों पर UPSI की परीक्षा संपन्न हुई। दोनों पालियों में 23520 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी। प्रत्येक पाली में 11760 अभ्यर्थी थे। मगर, इनमे से 34.89% अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

राजकीय इंटर कॉलेज पर लगी अभ्यर्थियों की लाइन।
दोनों पालियों में 23520 अभ्यर्थियों में से 8205 अनपुस्थित रहे। 15315 ने परीक्षा दी। पहली पाली में 11760 में से 4162 अनुपस्थित रहे, 7598 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। वहीं, दूसरी पाली में 11760 में से 4043 अनुपस्थित रहे, 7717 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
होगी।
15 मार्च को भी 2 पालियों में होगी परीक्षा बता दें कि 14 और 15 मार्च को पूरे प्रदेश में होगी। आगरा जिले में 28 केंद्रों पर इन दोनों दिनों में 47,040 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। दोनों दिन 2-2 पालियों परीक्षा होगी। प्रत्येक पाली में 11,760 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। शांतिपूर्वक परीक्षा संपन्न कराने के लिए सभी 28 केंद्रों पर 900 पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। सुबह 8 बजे से केंद्रों पर अभ्यर्थियों की एंट्री शुरू हो जाएगी, जोकि 9.30 बजे तक रहेगी।

परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा।
पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। 28 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 28 स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। इसके साथ ही 35 अतिरिक्त मजिस्ट्रेट रिजर्व में रखे गए हैं। 21 केंद्रों पर SHO रैंक के प्रभारी बनाए गए हैं। बिना चेकिंग के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इतना ही नहीं, परीक्षा केंद्र के आसपास की फोटो स्टेट की दुकानों को बंद रखने का भी आदेश दिया गया है।