200 फीट ऊंचे हाई वोल्टेज बिजली के खंभे पर चढ़े:मांगो को लेकर संघर्ष कर रहे डैम बैराज औसती संघर्ष कमेटी के सदस्य,प्रशासन में मचा हड़कंप


जिला पठानकोट के विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के अंतर्गत आते माधोपुर-शाहपुर कंडी रोड स्थित गांव साधोड़ी में दो बुजुर्ग अपनी मांगों को लेकर हाई वोल्टेज बिजली के पोल पर चढ़ गए। ‘डैम बैराज औसती संघर्ष कमेटी जैनी जुगियाल’ के दो बुजुर्ग सदस्य कुलविंदर सिंह (81 वर्ष) और शर्म सिंह (85 वर्ष), पठानकोट के डिप्टी कमिश्नर (DC) की रिहाइश के पास स्थित लगभग 200 फीट ऊंचे हाई वोल्टेज बिजली के खंभे पर जाकर बैठ गए हैं। हाई वोल्टेज बिजली के खंभे पर दो बुजुर्गों के चढ़ने की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों का भारी जमावड़ा लग गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी स्थिति का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंच रहे हैं। लेकिन, मौके पर अभी कोई अधिकारी नहीं पहुंचा है। संघर्ष कमेटी अपनी मांगों पर अड़ी हुई है और ठोस समाधान की मांग कर रही है। मौके पर संघर्ष कमेटी के कई सदस्य और स्थानीय लोग भी जमा हो गए हैं। प्रशासन फिलहाल स्थिति पर नजर बनाए हुए है और प्रदर्शनकारियों से बातचीत के जरिए समाधान निकालने की कोशिश कर रहा है। टावर पर चढ़े बुजुर्गों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों पर कोई सकारात्मक फैसला नहीं लिया जाता, तब तक वे नीचे नहीं उतरेंगे। बार-बार वादों से परेशान होकर उठाया कदम गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब इन बुजुर्गों ने इस तरह से विरोध प्रदर्शन किया हो। इससे पहले भी ये दोनों बुजुर्ग दो बार बिजली के खंभों, टावरों और पानी की टंकियों पर चढ़कर प्रदर्शन कर चुके हैं। पीड़ितों का कहना है कि हर बार प्रदर्शन के दौरान प्रशासन की ओर से केवल आश्वासन और दिलासा ही मिलता है, लेकिन समय बीत जाने के बाद भी उनकी समस्याओं और मांगों का कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला जाता। बार-बार मिलने वाले खोखले आश्वासनों से निराश होकर बुजुर्गों को मजबूरन एक बार फिर 200 फीट ऊंचे खंभे पर चढ़कर यह खौफनाक कदम उठाना पड़ा है। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *