150 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 2 की मौत:28 घायल, 5 की हालत गंभीर; कपड़ों से रस्सी बनाकर घायलों को बाहर निकाला


अजमेर में यात्रियों से भरी बस 150 फीट नीचे खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। 28 लोग घायल हो गए। इनमें से 5 की हालत गंभीर है। पुष्कर जा रही बस में 31 यात्री सवार थे। वे पीसांगन (अजमेर) में मायरा भरने जा रहे थे। इस दौरान पुष्कर की घाटी में बस बेकाबू हो गई। हादसा पुष्कर से करीब 3 किलोमीटर पहले रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे हुआ। मौके से गुजर रहे लोगों ने कपड़ों से रस्सी बनाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला। सभी यात्रियों को पहले पुष्कर के सरकारी अस्पताल लेकर गए। वहां से उन्हें अजमेर के जेएलएन हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। एक्सीडेंट के बाद पुष्कर घाटी में लंबा जाम लग गया है। ग्रामीण सीओ रामचंद्र चौधरी ने बताया- सांझीसर से आगे हादसा हुआ है। घायलों को लोगों की मदद से हॉस्पिटल में भर्ती करवा दिया गया है। बाकी जांच की जा रही है। पहले देखिए, हादसे से जुड़ी PHOTOS…
इनपुट सहयोग- अभिषेक शर्मा, पुष्कर पल-पल की अपडेट के लिए ब्लॉग पढ़िए…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *