15 फीट ऊंचाई से गिरी 13 साल की लड़की:वृंदावन में बंदरों को खिला रही थी खाना,घटना का CCTV वीडियो आया सामने


मथुरा के वृंदावन में एक दर्दनाक घटना का CCTV वीडियो सामने आया है। यहां के संत कॉलोनी इलाके में मकान की खिड़की से बंदरों को खाना खिला रही 13 साल की लड़की बैलेंस बिगड़ने से सड़क पर गिर गई। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय घर पर उसका छोटा भाई ही था। संत कॉलोनी इलाके की घटना वृंदावन की बांके बिहारी पुलिस चौकी इलाके की संत कॉलोनी में अनिल पांडे अपनी पत्नी और बेटे के साथ रहते हैं। अनिल पांडे ने अयोध्या की रहने वाली बालिका पूर्वा को गोद लिया हुआ था। अनिल संत कॉलोनी में किराए के मकान में पहली मंजिल पर रहते हैं। अनिल और उनकी पत्नी परिक्रमा मार्ग में खाना बनाने की ठेली लगाकर परिवार का पालन करते हैं। पूर्वा बंदरों को खिला रही थी खाना बुधवार को अनिल और उनकी पत्नी अपनी ठेली पर चले गए। घर पर पूर्वा और उसका छोटा भाई था। पूर्वा बुधवार की दोपहर घर की खिड़की खोलकर वहां बैठे बंदरों को खाना खिला रही थी। इसी दौरान बताते हैं एक बंदर ने झपट्टा मार दिया। स्टूल पर खड़े होकर खाना खिला रही पूर्वा का बंदर के झपट्टा मारने से बैलेंस बिगड़ गया और वह करीब 15 फीट की ऊंचाई से सड़क पर गिर गई। जांच में जुटी पुलिस ऊंचाई से गिरने से पूर्वा के सर में गंभीर चोट आई और उसके सर से खून की धार बह निकली। पूर्वा को जब तक मौके पर मौजूद लोग अस्पताल लेकर जाते उससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बांके बिहारी चौकी प्रभारी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि पूर्वा मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। परिजनों ने किसी भी तरह की कार्यवाही से इंकार कर दिया। जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *