![]()
अयोध्या रोड स्थित दयाराम पुरवा के एक हॉस्टल में बीसीए फाइनल ईयर के छात्र का शव फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव नीचे उतरवाया। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मोबाइल की जांच कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। घटना शुक्रवार शाम करीब सात बजे की है। बीबीडी थाना क्षेत्र में मर्सिडीज शोरूम के पास स्थित राजपाल बॉयज हॉस्टल में रहने वाला 23 वर्षीय दीपक गुप्ता अपने कमरे से काफी देर तक बाहर नहीं निकला। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद होने पर साथी छात्रों को शक हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो दीपक का शव रस्सी के सहारे पंखे से लटका मिला। दीपक मूल रूप से गोंडा जिले के बक्सरा आज्ञाराम गांव का रहने वाला था। वह रामस्वरूप कॉलेज से बीसीए फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहा था और हॉस्टल में रहकर तैयारी कर रहा था। मोबाइल कब्जे में, फॉरेंसिक टीम ने की जांच सूचना पर फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। कमरे की तलाशी के दौरान कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने छात्र का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कारण स्पष्ट नहीं बीबीडी इंस्पेक्टर राम सिंह ने बताया कि छात्र ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी सामने नहीं आया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Source link
हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला बीसीए छात्र,:गोंडा का रहने वाला था युवक; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा