हिमाचल में यात्रियों से भरी बस पटली, 7 की मौत:हिमाचल में 50 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर गिरी, 15 लोग गंभीर घायल


हिमाचल प्रदेश के चंबा में शनिवार सुबह एक प्राइवेट बस पलट गई। जिससे 7 लोगों की मौत हो गई। जिसमें एक युवती, 2 महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं। जबकि 15 यात्री घायल बताए जा रहे है। जिन्हें तीसा अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। SP विजय कुमार सकलानी ने बताया कि बस सुबह 7 बजे बैरागढ़ से चंबा के लिए चली थी। बैरागढ़ से कुछ ही दूरी पर ‘शर्मा कोच’ बस चालुंज मोड़ के पास बेकाबू होकर पलटी, फिर दूसरी सड़क पर जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार- बस पलटते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। अंदर फंसे लोग एक दूसरे पर जा गिरे। पुलिस के आने के बाद सभी को बस से बाहर निकाला गया है। 25 के करीब यात्री सवार थे प्रारंभिक सूचना के अनुसार- बस में लगभग 25 यात्री सवार थे। अति दुर्गम क्षेत्र की वजह से प्रशासन संपर्क नहीं कर पा है। इससे मृतकों और घायलों का सही आंकड़ा आने में वक्त लग रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों के मौके पर पहुंचने और जांच पूरी होने के बाद ही हादसे में हुए जान-माल के नुकसान की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। मृतकों की संख्या में अभी ओर इजाफा हो सकता है। हादसे में इन लोगों की मौत हुई दुर्घटनाग्रस्त के PHOTOS..

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *