हापुड़ में विहिप ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर:करीब 100 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण, मिली दवाएं


विश्व हिंदू परिषद (विहिप) हापुड़ नगर ने गढ़ रोड स्थित सत्यम ऑटोमोबाइल परिसर में एक निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया। शनिवार को आयोजित इस शिविर में क्षेत्र के लगभग 100 लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया और विशेषज्ञों से परामर्श प्राप्त किया। मरीजों को आवश्यक दवाइयों का भी निशुल्क वितरण किया गया। विहिप के नगराध्यक्ष गौरव गोयल सर्राफ ने बताया कि इस कैंप का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। शिविर में शुगर, ब्लड प्रेशर सहित अन्य सामान्य स्वास्थ्य संबंधी जांचें की गईं। जांच के उपरांत चिकित्सकों ने मरीजों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार सलाह दी। विहिप के नगर मंत्री अर्चित सिंहल ने जानकारी दी कि कैंप में लगभग 100 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि संगठन भविष्य में भी जनहित से जुड़े ऐसे सेवा कार्य लगातार आयोजित करता रहेगा, ताकि जरूरतमंद लोगों को राहत मिल सके। ये लोग मौके पर रहे मौजूद इस अवसर पर विभाग मंत्री सुधीर अग्रवाल, पूर्व विभाग संयोजक सुरेंद्र गुप्ता, जिलाध्यक्ष ओमवीर नागर, नगराध्यक्ष गौरव गोयल सर्राफ, नगर मंत्री अर्चित सिंहल, अरुण अग्रवाल, विमेश गोयल, राजू पारीक, मनोज अत्रे, दीपक त्यागी, प्रीति वर्मा, कनिक केहर, आशीष गर्ग, आशुतोष अग्रवाल, ध्रुव कंसल, उज्जवल सोमानी, लविश गुप्ता, मनोज अग्रवाल, निशांत अग्रवाल, जिज्ञासा गर्ग सहित विश्व हिंदू परिषद के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उपस्थित पदाधिकारियों ने कैंप के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले सभी चिकित्सकों, स्वयंसेवकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *